Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डाइट सोडा: वजन बढाता है या घटाता है?
लोग मानते हैं कि वजन कम करने के लिए डाइट सोडा एक प्रभावशाली पेय होता है। कई वजन कम करने वालों का यह मानना है कि भोजन के बाद इसका सेवन करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है। क्या यह सच है? क्या डाइट सोडा पीने से आपके वजन में सच-मुच कोई कमी आई है या फिर आपका वजन और बढ गया है? चलिए जानते हैं इसके पीछे का राज़।

1. डाइट सोड़े में कैलोरीज़ पाई जाती हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसको पीने से शरीर पर पहले तो प्रभाव नहीं पडेगा पर धीरे धीरे आप का वजन बढने लगेगा।
2. इसमें पाई जाने वाली कृत्रिम मिठास शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। अगर ब्लड शुगर बढ गई तो डायबीटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
3. यह माना जाता है कि डाइट सोडे में कम कैलोरी होती है पर आपके लिए यह जानना जरुरी है कि कोई भी ड्रिंक जिसमें कृत्रिम स्वीटनर मिला होता है वह हर एक ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए खराब और वजन को बढाने वाली होती है। डाइट सोडे में तरह तरह के यानी की सैक्रीन, सूकरालोज़ और नीयोटेम नामक शुगर सब्स्टिटूट मिले होते हैं, जो की वजन बढाने का कार्य करते हैं।
4. मीठा पेय आपकी टेस्ट बड को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। इसको पीने की लत पड़ सकती है और इसकी वजह से आपकी डाइट पर असर पड़ सकता है।
5. डाइट सोडा पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। कई लोग प्यास लगने पर पानी न मिलने पर साफ्ट ड्रिंक का उपभोग कर लेते हैं जो डीहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। प्यास लगने पर हमेशा पानी ही पीना चाहिए।
6. कुछ स्टडीज के मुताबिक बताया गया है कि डाइट सोडा, साधारण सोडा के मुकाबले भूख बढाते हैं। जिस वजह से लोग अपनी भूख की तुलना में ज्यादा भोजन खा लेते हैं और उनका वजन बढ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
