Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने कान्टैक्ट लेंस की सफाई का दें पूरा ध्यान
कमजोर आंखों के लिए कान्टैक्ट लैंस एक बहुत ही बेहतर ऑपशन बन गया हे। यह लगाने में आसान, उतारने में आसान और इसकी देखभाल करना भी काफी आसान है। डॉक्टर की सलाह से आप अपने आंखों के नंबर के हिसाब से अपना कान्टैक्ट लेंस बनवा सकते हैं। कई लोंगो को शिकायत होती हैं कि उन्हें कान्टैक्ट लेंस पहनने पर खुजली महसूस होती हैं और आंखे भी लाल हो जाती हैं। इस समस्या का कारण है, ज्यादा देर तक कान्टैक्ट लेंस का पहना जाना। कान्टैक्ट लेंस पहनने के कई साइड इफेक्ट होते हैं, इसलिये इसे हमेशा नहीं पहनना चाहिये। इसके अलावा कान्टैक्ट लेंस की सफाई का भी विषेश ध्यान रखना पड़ता है।

कान्टैक्ट लेंस की सफाई :
1. कान्टैक्ट लेंस पहनने से पहले हमेशा हाथों को धो कर उन्हें साफ तौलिये से पोंछ लेना चाहिये। हाथों को अच्छी तरह से सुखा लें तभी लेंस छुएं।
2. लेंस को यूज करने से पहले उस पर दिए हुए निर्देश को जरुर पढ़े। इससे आपके लेंस अधिक दिनों तक आराम से चलेंगे।
3. प्रत्येक इस्तमाल के बाद अपने लेंस को सल्युशन से जरुरी धो लें। इससे आपकी आंखें लेंस के दुष्प्रभाव से बची रहेंगी। लेंस की सफाई करने से उनमें पनप रहे बैक्टीरिया और जर्म का नाश होता है। आप चाहें तो इसके लिये लेंस में इस्तमाल होने वाले क्लीनिंग ड्रॉप को यूज कर सकते हैं।
4. लेंस का कवर या डिब्बा, हर तीन महीने पर बदलना चाहिये। ध्यान रहे कि लेंस कवर को आप लेंस के हर यूज के बाद साफ करें। जब भी डिब्बा खाली हो, तो उसे कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें जिससे उसमें हवा पास हो जाए।
5. अगर आप लेंस को बस कभी-कभी ही पहनते हैं, तो ध्यान रहे की आपका सल्यूशन कहीं पुराना न हो गया हो। खराब या ज्यादा पुराने सल्यूशन को इस्तमाल करने से लेंस तो खराब हो ही जाते हैं और इसके साथ ही आंखों को भी नुक्सान होता है।
6. बाजार में कान्टैक्ट लेंस के लिए कई प्रकार के सल्यूशन उपलब्ध हैं, आप अपनी पसंद और जरुरत के हिसाब से कोई भी एक सल्यूशन चुन सकते हैं।
7. जब भी आप स्विमिंग पूल या फिर हॉट बाथ टब में नहाने जा रहें हों, इस बात का ध्यान रखें की आपने लेंस को निकाल दिया हो।
8. हमेशा मेकअप लगाने के बाद ही लेंस को पहने जिससे वह किसी कॉस्मैटिक के संपर्क में आ कर खराब न हो जाए। उसके बाद मेकअप को साफ कर के अपने हाथों को साबुन से धो कर और सुखा कर ही लेंस निकालें।
9. जब भी आप सूरज की धूप में बाहर निकले, तब अपनी आंखों पर सनग्लास लगाएं या फिर हैट पहने। जिससे डायेक्ट यूवी रेज़ आपके लेंस को खराब न कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
