Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
कान्टैक्ट लेंस के साइड इफेक्ट
आंखों पर मोटा-मोटा चश्मा न पहनना पड़े इसके लिये लोग कान्टैक्ट लेंस लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल तो इसका चलन काफी तेजी से फैल चुका है। हो सकता है कि यह कान्टैक्ट लेंस आपको एक गार्जियस लुक देता हो लेकिन इसके कुछ आम दुष्प्रभाव भी हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।

कान्टैक्ट लेंस के साइड इफेक्ट
1. साफ-सफाई: आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं इसलिये अगर आप उनकी सफाई का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा लेंस को जब भी पहने, तब उसके पहले उसे लेंस सल्यूशन से जरुर साफ करें। इसी तरह लेंस का उपयोग करने के बाद भी उसे सल्यूशन से साफ कर के तभी डिब्बे में रखें।
2. आंखों में जलन: जब आंखों में प्लास्टिक या सिलीकॉन लेंस लगाते हैं तो उसके तुरंत बाद आंखों में जलन का अनुभव होता है। लेकिन यह जलन कुछ समय के लिये ही रहती है। इसके साथ कभी-कभी आंखों की पलको पर लेंस लगाने की वजह से सूजन तक आ जाती है, फिर जब तक यह सूजन चली नहीं जाती तब तक लेंस लगाना असंभव हो जाता है।
3. आंखों में सूखापन: आंसू सूख जाते हैं या कहें कि टीयर ग्लैंड सूख जाते हैं और फिर आंखों में खुजली और सूखापन हो जाता है। ऐसा साइड इफेक्ट केवल ज्यादा देर तक कान्टैक्ट लेंस पहनने की वजह से ही होता है। कान्टैक्ट लेंस उतारने के कुछ समय बाद आंखों में जलन होती है, जो कि लेंस के द्रारा आंखों में सूखापन पैदा करने की वजह से होती है।
4. पानी इकठ्ठा होना: लेंस से इंट्राकुलर नामक तरल पदार्थ आंखों की रेटीना पर इकठ्ठा हो जाता है। इस पदार्थ से आइ इंफेक्शन होने का डर होता है। यह तभी होता है जब आप साफ्ट लेंस को रोज पहनते हैं।
5. एलर्जी: कान्टैक्ट लेंस को रोजाना पहनने से आंखों में एलर्जी पैदा हो जाती है। कई लोंगो को इस एलर्जी के बारे में नहीं पता होता लेकिन वे अंजाने में ही कान्टैक्ट लेंस का प्रयोग करते रहते हैं। लेंस को लगाने से आंखें लाल हो जाती हैं। ऐसा लेंस पर प्रयोग होने वाले सल्यूशन की वजह से होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications