Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जानिये स्मोकिंग छोड़ने के बेहतरीन फायदे
जरा सोंचिये कि आप अपनी ऑफिस की एक लड़की को बहुत पसंद करते हैं और एक दिन वह आपको बेस्मेंट एरिया में अचानक ही स्मोकिंग करते हुए देख लेती है। उसे स्मोकिंग से सख्त नफरत है और आप को भी यह बात पता है, तो जरा सोंचिये कि फिर क्या होगा। आप सोंचेगे की काश आप स्मोकिंग छोड़ देते तो यह लड़की आपके पास होती। खैर, हर किसी की अपनी अलग-अलग वजहें होती हैं स्मोकिंग छोड़ने की। लेकिन स्मोकिंग छोड़ने के बाद हर किसी को एक जैसा ही महसूस होता है। यह आजादी का अनुभव तभी आएगा जब आप खुद से निश्चय करेंगे। आइये जानते हैं कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद शरीर के अंदर किस तरह के सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

ये होते हैं फायदे-
1. सेन्स में सुधार होगा- क्या कभी आपने अनुभव किया है कि एक स्वादिष्ट भोजन खा कर किसी दूसरे को स्वादिष्ट लगा हो और आपको वही भोजन बेस्वाद या फिर तीखा लगा हो? इसके पीछे का कारण है स्मोकिंग। निकोटीन की वजह से जुबान में टेस्ट करने की क्षमता कई गुना घट जाती है। सिगरेट से टेस्ट बड कमजोर और संवेदनशील हो जाते हैं। साथ ही नाम से सूंघने की क्षमता भी कम होने लगती है। इसलिये जैसे ही आप सिगरेट छोड़ेगे वैसे ही आपके सारे सेन्स में सुधार होने लगेगा।
2. ब्लउ प्रेशर में परिवर्तन- आप महसूस करेंगे कि अपनी आखिरी सिगरेट छोड़ने के तुरंत 20 मिनट बाद ही आपका ब्लड प्रेशर कम होने लगेगा और इससे हार्ट रेट भी कम हो जाएगा। इससे आपकी दैनिक जीवन शैली में मदद मिलेगी, जैसे सीढि़यां चढ़ना या फिर पैदल चलना। इसके 12 घंटो के बाद कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल भी अपने आप नार्मल होने लगेगा। कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण ही आपको घबराहट और सुस्ती महसूस होती है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक के भी कई गुना चासं बढाता है। सिगरेट छोड़ने के दो-तीन हफ्तों में आपके फेफड़े अच्छे से कार्य करने लगेंगे जिससे स्ट्रोक के मौके कम हो जाएंगे।
3. श्वसन प्रभाव- लगातार सिगरेट पीने की वजह से रेस्पिरेट्री पाइप पर कुछ हिस्सा तार का जम जाता है, जिससे सांस लेने में रुकावट आती है और कफ की भी समस्या पैदा हो जाती है। एक बार अगर आप इसे छोड़ देगे, तब यह तार धीरे-धीरे हटने लगेगा। ब्रोन्कियल ट्यूब्स को एनर्जी मिलेगी और वह फिर से ठीक प्रकार कार्य करने लगेगी, जिससे लंग कैंसर का रिस्क खतम हो जाएगा।
4. मुंह की सफाई- अगर आपको स्मोकिंग करते सालों बीत चुके हैं, तो शायद आप किसी के सामने अपने दांत दिखा कर हंसना नहीं ही चाहेंगे। सिगरेट में मौजूद तार और निकोटीन के कारण स्मोकर्स के दांत पीले और मुंह से बदबू आने लगती है। पर जैसे ही आप स्मोकिंग छोड़ेगे, आप पाएंगे की आपके दांत सफेद होने लग गए हैं और मुंह से बदबू भी नहीं आती। तम्बाकू, तार और निकोटीन की वजह से मुंह का कैंसर भी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
