Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
धूम्रपान छोड़ने के नुस्खे

अपनाएं यह नुस्खे-
1. 100 ग्राम अजवाइन के साथ 100 ग्राम मोटी सौंफ और 60 ग्राम काला नमक बारीक करके पीस लें और दो नींबू का रस निचोड़ कर अच्छी तरह से मिला लें। रात भर अलग रखने के बाद दूसरी सुबह मिश्रण को तवे पर धीमी आंच पर भून लें और हवा बंद डिब्बे में बंद करके रख दें। मिश्रण पर पानी छिड़क कर छोटी गोलियां भी बना सकते हैं। जब आपको धूम्रपान की इच्छा हो तभी एक गोली चबा लें या फिर एक छोटा चम्मच इस पाउडर का लें। धूम्रपान की इच्छा को कम करने के लिए आप इसे दिन में 4-6 बार ले सकते हैं।
2. सिगरेट, लाइटर और ऐश ट्रे को अपने से बहुत दूर रखें। उसको ऐसे स्थान पर रखें जहां पर वह आसानी से न मिल सके।
3. अपने दिमाग को किसी अच्छे और मन पसंद के कामों में लगाएं। जब आप सिगरेट छोड़ दे तब ऐसे काम करें जो आपको खुशी देते हों।
4. जिस दिन आप धूम्रपान छोड़ने की सोंचे, आप अपने को उसी दिन पूरी तरह से व्यस्त रखें। जब छोड़ने पर शुरु में इच्छा हो तो आप कुछ देर रुक जाएं। इस दौरान आप कोई ऐसा कार्य करने लगें जो आपको पसंद हो, जैसे किसी प्रिय मित्र से बातों में व्यस्त हो जाएं।
5. अपने परिवार और दोस्तों के बीच में हर किसी को बताएं कि आपने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। दोस्त और परिवारजन अक्सर इन सब मामलों में बहुत सपोर्ट करते हैं। अगर आपके घर में भी सिगरेट पीने की आदत किसी को है, तो उसे भी अपने साथ सिगरेट छोड़ने के मुहिम में शामिल कर लें। अकेले रहने से बेहतर है कि थोड़ा सा टीम एफर्ट कर लिया जाए।
6. सिगरेट छोड़ने पर कुछ वापसी लक्षण जैसे, सिदर्द, बेचैनी, जी मिचलाना, थकान, भूख लगना और खराब लगना हो सकता है। यह लक्षण आपके शरीर दा्रा ज्यादा नीकोटीन लेने की वजह से हो सकत है। आपके शरीर को 2-4 हफ्ते लग जाएगें इस आदत को छुड़ाने में।
जब तक आप इस आदत को ठीक न कर सकें तब तक निम्नलिखित तरीकों को अपनाएं -
1. लो-टार और नीकोटीन वाली सिगरेट लें।
2. सिगरेट को बिल्कुल आखिर तक न पिएं। सिगरेट के कम कश लें।
3. सिगरेट पीते वक्त अंदर सांस न लें।
4. प्रत्येक दिन कम सिगरेट पिएं।
यह आपको धूम्रपान के खतरों से बचने में सहायता करेगें। यह याद रखें की किसी भी प्रकार का धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है इसलिए इसको बिल्कुल छोड़ना ही सुरक्षित है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
