Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
मसालेदार भोजन घटाए वजन
भोजन में यदि मसाला ना हो तो खाने का मजा ही नहीं आता लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही मसालेदार भोजन आपका वजन कम कर सकते हैं। भारतीय मसाले जैसे, हल्दी, लाल मिर्च , काली मिर्च आदि खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं और इसने वजन भी कम होता है।
यह मसाले वसा और कैलोरी में भी बहुत कम होते हैं। तो क्या मसाले खा कर वजन कम किया जा सकता है? आइये जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ और हानियां।

मसालेदार भोजन खाने के लाभ
1. जब भी आप मसालेदार तीखा भोजन खाते हैं तब आपके शरीर में जमी हुई चर्बी जलने लगती है। शरीर गरम हो जाता है।
2. मसालेदार भाजन करने से शरीर में तुरन्त चयापचय बढने (मैटाब्लिज़म) लगता है। आपका शरीर ऊर्जा को तेजी से तथा प्रभावी तरीके से जलाती है।
3. कुछ मसाले जैसे लाल मिर्च भी भूख को दबा देती हैं। एक बार जब आप ये मसाले खाएंगे तो आपको कुछ समय के लिये भूख नहीं लगेगी। तो ऐसे में यदि आप अपनी भूख को काबू में रखना चाह रहे हैं तो मसालेदार भोजन करना शुरु कर दें।
4. यदि आप साइनस, सिरदर्द, मतली या कफ से पीडि़त हैं तो स्पाइसी फूड खाइये। ये नासिका के मार्ग को खोलती हैं और आपको एक्टिव बनाए रखती हैं।
5. अधिकांश मसाले (लाल मिर्च, काली मिर्च) में कैपसासिन होता है जो, कि मसालों को तीखा बनाता है। जब आप इसको खाते हैं तो आपके अंदर फैट बर्न होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है।
6. अन्य लाभ में स्पाइसी फूड कब्ज की समस्या को दूर करता है। यह गंदगी को शरीर से बाहर फेकता है और शरीर को साफ-सुथरा बनाता है।
मसालेदार भोजन के साइड इफेक्ट:
1. मसालेदार भोजन तब तक अच्छा है जब तक कि वह सीमित मात्रा में खाया जाए। ज्यादा तीखा भोजन पेट की समस्या पैदा कर सकता है जैसे, अल्सर, पेट की गडबडी, शरीर की सूजन आदि।
2. ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से पेट में बहुत ज्यादा एसिड स्रावित होने लगेगा जो कि आगे की उम्र में हानि पैदा कर सकता है।
3. जो लोग ज्यादा मसालेदार भोजन करते हैं उन्हें ज्यादा पसीना आता है और उनके दांत भी गंदे रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
