Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यों महसूस होती है हर वक्त थकान?
कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हम थका हुआ सा महसूस करते हैं और हमारा कुछ भी करने का मूड नहीं होता। हम सोंचते हैं कि हमारी थकान के पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल है। लेकिन केवल लाइफस्टाइल ही नहीं बल्कि कई और भी बाते हैं जो हमें थकान देती हैं। अत्यधिक थकान महसूस होने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। कई बार ऐसा होता है कि जब आप सोने जाते हैं तो आप दिमागी रूप से परेशान होते हैं या फिर आपको अवसाद आदि ने घेर रखा होता है, तो ऐसे में आप की नींद खराब हो जाती है। ऐसे और भी कई कारण हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में-

1. सही से नींद ना आना- हमारे शरीर को 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरुरी है जिससे दिन भर की थकान दूर हो सके। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें सुबह थकान का अनुभव होता है।
2. बीमारी- अगर आपको हमेशा थकान का अनुभव होता है तो समझ लीजिये कि आपको कोई बीमारी है जैसे एनीमिया या थायराइड आदि।
3. लाइफस्टाइल- हमारी माडर्न लाइफस्टाइल हमें 9-12 घंटे के लिये काम करने पर मजबूर करती है, जिसमें हमें ट्रेवल भी करना पड़ता है। इसलिये हमें इससे थकान हो जाती है।
4. दिमागी कारण- अगर किसी व्यक्ति को डिप्रेशन या फिर ऑफिस और परिवार की वजह से तनाव रहता है तो भी थकान आ जाती है।
5. आहार- आपको अपने दिन की जरुरत के हिसाब से आहार लेना चाहिये। कई लोग डायटिंग और वजन कम करने के चक्कर में पौष्टिक आहार नहीं लेते जिस वजह से वह कुपोषित हो जाते हैं और इस वजन से उन्हें थकान का अनुभव होता है।
6. मैटाबॉलिक विकार- पेट सही ना होना, किडनी की बीमारी आदि कुछ ऐसे कारण हैं जो कि आपको थकान का अनुभव करवाते रहते हैं।
7. मोटापा- मोटे व्यक्तियों को पतले व्यक्यतियों के मुकाबले ज्यादा थकान का अनुभव होता है। इसलिये अपने वजन को कम कीजिये और थकान से दूर रहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
