Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
10 खाए जाने वाले पौष्टिक फूल
अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिये हमने कई तरह के पौष्टिक फलों और सब्जियों की बात कर ली। लेकिन हमने कभी भी फूलों की बात यह सोंच कर नहीं कि, कि यह केवल खुशबू देने वाला एक सुंदर फूल ही है। फूल बहुत खूबसूरत होते हैं लेकिन यह बस केवल आंखों और नाक के लिये ही नहीं बने हुए हैं।
हम में से कई लोग ऐसे हैं जो घर में फूलों की बगिया लगाए होने के बावजूद भी इनके स्वास्थ्य वर्धक होने का फायदा नहीं जानते हैं। यह एक ऐसा पदार्थ है जिसको पूरी दुनिया में खाया भी जाता है। चौंक गए ना आप, लेकिन यह बात सच है कि इसे सलाद और भोजन बनाने के लिये उपयोग किया जाता है। कैक्टस के शौकीन यहां देखिये
पुराने जमाने से ही फूलों को खाने का सिलसिला जारी है। चाहे बात करें गुलाब, केसर या कमल की तो भारतीय भोजन में इसका इस्तमाल बहुत समय से चला आ रहा है। यहां उन फलों की लिस्ट है जिन्हें पूरी दुनिया में खाने और पकाने के काम में लाया जाता है।

गुड़हल
इस फूल का असर सबसे ज्यादा बालों पर देखा गया है लेकिन आप इसे हर्बल टी के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही विटामिन सी और मिनरल इसमें उच्च मात्रा में पाये जाते हैं।

स्क्वैश ब्लॉसम
इसे खासतौर पर इटेलियन और मैक्सिकन कुजीन में प्रयोग किया जाता है। इससे पास्ता और सूप बनाया जाता है। इस फूल में विटामिन सी और पॉटैशियम होता है।

चमेली
चाय और मिठाई में स्वाद बढाने के लिये इसका प्रयोग होता है।

कार्नफ्लावर
इसे सलाद को सजाने के लिये प्रयोग किया जाता है।

रोजमेरी
इसे खाने की गार्निशिंग के लिये प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह उसमें जडी बूटी का स्वाद पैदार करता है। इसमें विटामिन बी, ए, सी और आइरन पाया जाता है।

सूरजमुखी
इसका तेल हर घर में प्रयोग होता है। पर इसकी पत्तियां, तना और कली तरह-तरह की डिश बनाने के लिये उपयोग होती हैं। इस फूल में विटामिन और मिनरल होते हैं।

बैंगनी
यह सलाद को सजाने के लिये यूज होता है। यह स्वाद में मीठा होता है इसलिये इसे डेजर्ट, चाय और फ्रूट सैलेड में भी इस्तमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ए और सी भी होता है।

केसर
दुनिया का सबसे महंगा मसाला केसर, खाने को कलर करने के लिये यूज किया जाता है। इसके साथ चिकन करी, सूप, मिठाई में भी प्रयोग होता है। साथ ही यह पेट की खराबी को भी दूर करता है।

कमल
कमल का तना ज्यादातर ऐशियन कंट्री में खाया जाता है। इसका फूल चाय बनाने के लिये यूज होता है। इसमें विटामिन ए, बी और सी होता है।

गुलनार
मीठास पैदा करने वाला यह फूल कैंडी, केक और वाइन बनाने के लिये यूज होता है।



Click it and Unblock the Notifications