Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सोने से पहले ना खाएं ये 10 फूड
आप बेहद थके हैं और आपको नींद की जरूरत है, लेकिन बिस्तर पर लेटते ही आपकी नींद भाग जाती है। ऐसा अक्सर हम सभी के साथ कभी न कभी होता है। लेकिन हम इसके पीछे के एक महत्वपूर्ण कारण को नहीं जान पातें। जी हां, आपकी नींद को भगाने या फिर आपके शरीर की कई प्रक्रियाओं को असंतुलित करने का काम, आपके द्वारा खाया जाने वाला भोजन होता है।
अगर आप सोने से पहले किसी इस प्रकार की खाद्य सामग्री को ग्रहण करते हैं जो नुकसानदायक या फिर ऊर्जा और स्फूर्ति भर देने वाली है तो आप गलत कर रहे हैं। जैसे कई लोग रात को खाना खाने के बाद चाय या कॉफी का सेवन करने लगते हैं, जो कि नींद भगा देती है।यदि आपको जानना है कि अच्छी नींद किस प्रकार से आती है तो आपको कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना होगा। खाना खाने के बाद ना करें ऐसी गलती
इसलिए जानिए जानते हैं दस खाद्य पदार्थो के बारे में जिनहे सोने से पहले नहीं खाना चाहिए।

आइसक्रीम
सोन से पहले आइसक्रीम न खाएं। आइसक्रीम में फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में जाकर एकदम से हिट करती है और ऊर्जा का संचार होने लगता है, इस वजह से नींद का गायब होना स्वाभाविक है।

टॉफी/ कैंडी
टॉफी में भी शुगर होती है इसी वजह से यह बॉडी को एनर्जी देती है। यह एनर्जी बहुत ज्यादा नहीं होती लेकिन नींद में खलल डालने के लिए काफी है।

लहसुन
लहसुन एक गर्म तासीर वाला हर्ब होता है जिसे खाने के शरीर में गर्मी यानि रक्त का संचार अच्छे से होता है, वहीं इसे खाकर तुरन्त लेट जाने पर पेट में गैस्ट्रिक प्रॉब्लम भी हो सकती है। ऐसे में इसे रात के भोजन में न खाना ही बेहतर ऑप्शन है।

रेड मीट
रेड मीट, आपके शरीर में दिनभर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है लेकिन यह काफी प्रोटीन और फैट वाला खाद्य पदार्थ होता है जिसे पचाने में शरीर को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं रेड मीट की एनर्जी भी बॉडी को हीट करती है, ऐसे में नींद की प्रक्रिया में खलल आना स्वाभाविक है।

शराब
रात में शराब पीने की आदत बहुत लोगों की होती है, उन्हे ऐसा लगता है इससे उन्हे अच्छी नींद आती है, लेकिन यह गलत है। शराब पीने से उनकी नींद आने की नैचुरल प्रक्रिया पर नकारात्मक असर पड़ता है। शराब पीकर सोने पर आपको वह सुबह उठकर सामान्य दिनों जैसी स्फूर्ति और ताजगी नहीं मिलती है। वहीं कई बार शराब के नशे में होश नहीं रहता है जिसे लोग बढि़या नींद समझ बैठते हैं।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपके शरीर को एकदम से बूस्ट अप कर देती हैं। वहीं कई बार डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन भी मिला होता है जो दिल को तेजी से धड़काने का काम और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है, ऐसे में सोना थोड़ा मुश्किल होता है।

भारी भोजन न लें
सोने से पहले अगर आप वेज फूड भी खाते हैं तो हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। जैसे - गेंहू के आटा के फुल्के, खिचड़ी। ज्यादा भारी भोजन करने से आपको ही पेट सम्बन्धित समस्याएं हो सकती हैं।

पिज्जा
पिज्जा, फास्ट फूड है जिसे खा तो आप बढ़े मजे से लेते है लेकिन आपके पेट को उसे पचाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें पड़ने वाला टुमैटो सॉस, एसिड से भरा हुआ होता है जो पेट में गैस की समस्या भी पैदा कर सकता है।

पास्ता
पास्ता भी फास्ट फूड है, जो मैदा का बना होता है। मैदा अनाज का पिसा का बहुत महीन रूप होती है जो पचने में ज्यादा समय लेती है। साथ ही इसे बनाने में यूज होने वाले सॉस और अन्य सामग्री भी बॉडी को रिलेक्स नहीं होने देती।

आजवाइन से बना भोजन
आपको सुनकर आश्चर्य होगा, लेकिन आजवाइन को रात के खाने में खाने से परहेज करें। आजवाइन एक प्रकार का प्राकृतिक मसाला है जिससे पेशाब बहुत ज्यादा आती है। यह काफी गर्म होती है जिसे कारण लोगों को ज्यादा पानी पीना पड़ता है। बार - बार पानी पीना और फिर पेशाब जाने से आपकी नींद में खलल आ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
