Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
औषधीय गुणों वाले 10 खाद्य पदार्थ
खाद्य पदार्थ ना केवल हमारा पेट भरने और काम करने की ऊर्जा देते हैं बल्कि इनके कुछ औषधीय उपयोग भी हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। उदाहरण के तौर पर करेले को ही ले लीजिये जिसको खाने से मधुमेह जैसी भयंकर बीमारी तक ठीक हो जाती है।
वैसे तो हम रोज ही कई चीजो़ का सेवन करते हैं पर हमें उनके गुणों के बारे में ज्यादा नहीं पता होता, हम तो बस उनका सेवन पेट भरने के लिये कर लेते हैं। पुराने जमाने में भी सब्जियों तथा फलो का प्रयोग नई और कारागर दवाओं को विकसित करने के लिये किया जाता था।
किसी भी बीमारी को ठीक करने के लिये खाघ पदार्थ एक सबसे अच्छी प्राकृतिक दवाई मानी जाती है। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही खाघ पदार्थों के बारे में जो हमारे सिर से ले कर पैर तक के सारे रोग दूर करने की क्षमता रखते हैं।

सर्दी जुखाम के लिये अदरक
यदि सर्दी हो गई है तो मुंह में ताजी अदरक रखें या फिर गरमा-गरम अदरक वाली चाय पिये।

कटने और छिलने पर शहद
इसमें एंटीसेप्टिक तत्व होता है तो जब आप कटने, छिलने पर शहद का प्रयोग करेंगे तो वह जल्द सही होगी।

दर्द निवार है मिर्च
इसमें एक तत्व पाया जाता है जो शरीर में दर्द पैदा करने वाले रसायन का रिसाव बंद कर देते हैं। यह जोडो़ के दर्द में राहत दिलाती है।

मधुमेह के लिये करेला
मधुमेह में अगर यह सब्जी रोजाना खाई जाए तो इंसुलिन लेवल कम हो जाता है।

जुएं हैं तो लगाइये जैतून का तेल
इससे हेड मसाज करने से सिर के सारे जुएं गायब हो जाते हैं जो कि सिर में इंफेक्शन पहुंचाते हैं।

बदबूदार पैरों के लिये पीजिये काली चाय
पैरों से बदबू आना हार्मोन की समस्या भी हो सकती है। अपने पैरों को गरम पानी में काली चाय डाल कर भिगोइये, इससे बदबू भाग जाएगी।

चक्कर आने पर नींबू चखिये
यदि आप कार या बस में यात्रा कर रहे हैं तो चक्कर या उल्टी आने पर नींबू सूघिये या चाट लीजिये।

सनबर्न के लिये दूध
यदि त्वचा पर सनबर्न हो गया है तो उस पर ठंड दूध लगाने से यह समस्या सही हो जाती है।

पानी की कमी हो जाने पर तरबूज खाइये
तरबूज में 60 प्रतिशत पानी होता है, तो इसका नियमित सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

मधुमेह में खाइये भिंडी
भिंडी के सिरे और पूंछ को काट कर उसे रातभर पानी में भिगोने के लिये रख दीजिये। रोज सुबह उठते ही इस पानी को पीने से मधुमेह कंट्रोल में आ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
