Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जानिये क्यूं रहते हैं आप हमेशा थके-थके से
क्या आप अच्छी तरह से सोने और स्वस्थ होने के बावजूद भी ऊर्जा में कमी का अहसास करते हैं? छोटा सा काम करने के बाद थकान महसूस करना या फिर कभी कभी बैठे बैठे ही थकान लग जाना कोई छोटी बात नहीं है। इसके कई ढेर सारे कारण हो सकते हैं जिसमें से कुछ बीमारियां और कुछ खाने पीने का सही से ध्यान ना देने की वजह भी शामिल है।
हर समय थकावट का अहसास करने से उलझन होती है- खासतौर से तब जब आपको इसका कारण न पता हो। तो दोस्तों अगर आपको दिनभर थकान का एहसास होता है तो नीचे कुछ कारण दिये हुए हैं जिनसे आप पता कर सकते हैं कि आपको थकान क्यूं महसूस होती है।

सोने से पूर्व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग
यह जान लीजिये कि यदि आप तारों से घिरे हैं.... तो कुछ समय के लिये तार आप पर हावी रहेंगे। यह सच है, शोध यह साबित करते हैं कि सोने से पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर, टेलीविजन या विडियो गेम के प्रयोग से
शरीर में लड़ो-या-भागो प्रतिक्रिया क्रियाशील हो जाती है, जिससे आप तनाव की दशा में आ जाते है। इन उपकरणों के उपयोग से बढ़े रक्त चाप और हृदयगति के कारण आप घण्टों नहीं सो पायेंगें। इसलिये सोने के तीन घण्टे पहले से ही इन उपकरणों का उपयोग बन्द कर दें।

कम आहार
कैलोरी कम करने से वजन तो कम करने में सहायता मिलती है लेकिन पोषण कम होने के कारण ऊर्जा में कमी होती है। इसीप्रकार रिफान्ड शर्करा और उत्पाद वाले पोषण से भी यही हाल होगा। इसलिये ताजे फलों, सब्जियों, हल्के प्रोटीन और जटिल कार्बोहाइड्रेट वाले सन्तुलित आहार लें, ये आपको दिन भर ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे। इसका मतलब है तीन बार भोजन के साथ-साथ पोषक नाश्ता भी लेना चाहिये।

अवसादग्रस्त होने का अहसास
अवसाद एक भावनात्मक बीमारी है जो बिना कारण के थकावट, भूख में कमी और नकारात्मकता पैदा करती है। डिप्रेशन के रोगियों को डॉक्टर से बात करनी चाहिये और खुद के मूड लेवल को कैसे सही करना है तथा व्यायाम से कैसे एनर्जी पैदा करनी है उसके बारे में सलाह लेनी चाहिये।

ईस्ट संक्रमण
हम महिलाओं को पता होता है कि पेशाब संक्रमण कैसे होता है इसलिये इसका इलाज करवाने के बावजूद भी आपके अंदर इसका कुछ संक्रमण रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो भी आपको बहुत हद तक थकान हो सकती है।

अनिंद्रा
अगर आपको रात को गहरी नींद नहीं आती है तो उसके लिये वेट लॉस करें, स्मोकिंग छोड़े और अच्छे डॉक्टर को दिखाएं।

थायरॉइड समस्या
हाइपोथायरॉइड की वजह से थायराइड ग्रंथी ठीक से विकसित नहीं होती, जो कि शरीर के चयापचय को कंट्रोल करती है। ऐसा होने से शरीर से सारी एनर्जी निचुड़ जाती है और वेट बढ़ने लगता है।

एनीमिया
शरीर में खून से हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से आप को एनीमिया की बीमारी हो सकती है। एनीमिया होने से भयंकर आयरन की कमी पड़ जाती है और शरीर के अंगो को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे थकान लगती है।

मधुमेह
कई लोगो को मधुमेह की बीमारी होने पर भी अहसास नहीं हेाता कि उन्हें यह बीमारी है। ऐसा होने पर इंसुलिन बनना बंद हो जाता है और इस वजह से शरीर के पूरे अंग सुस्त पड़ जाते हैं। यदि आपके परिवार में किसी को यह बीमारी हुई थी तो अपने डॉक्टर से जरुर मिलें।

ज्यादा कैफीन का सेवन
कॉफी में कैफीन, सोडा, एनर्जी ड्रिंक, कुछ प्रकार की दवाइयों और चॉकलेट आपको तब ढेर सारी एनर्जी प्रदान कर सकती हैं जब आपने कम नींद पूरी की हो। पर यदि आपने जरुर से ज्यादा कैफीन का सेवन किया तो आपको थकान लगना शुरु हो जाएगी।

डीहाइड्रेशन
यदि आपने ठीक मात्रा में पानी ना पिया तो आपके शरीर में पानी की कमी हो जाएगी जिससे आपको डीहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकेगा। डीहाइड्रेशन का एक संकेत होता है पेशाब का पीला होना।



Click it and Unblock the Notifications
