Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
STRESS को दूर करने की 6 अच्छी आदते
तनाव एक मुख्य तत्व है जो कि हमारी व्यस्त जीवन शैली का एक हिस्सा बन गया है जो कि हम जी रहें हैं। मन में चल रही उथल-पुथल एवं असामंजस्य के कारण तनाव उत्पन्न होता है। तनाव एक द्वन्द है, जो मन एवं भावनाओं में गहरी दरार पैदा करता है। तनाव अन्य अनेक मनोविकारों का प्रवेश द्वार है। इस तरह से मन अशांत आटैर शरीर में बीमारी निवास करने लगती है और हम असहाय जैसा महसूस करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और हमारी शारीरिक व मानसिक विकास यात्रा में व्यवधान आता है।
ऐसी आदत चुने जो आपके लिए उचित हो औए पायें कि कैसे जल्दी और अच्छे तरीके से आप अपने आपको तनावमुक्त कर सकते हैं।अपने इस तनाव को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपना दिमाग कहीं और लगायें- कुछ ऐसा जो न केवल आपको अच्छा लगे बल्कि आपकी चिंताएं भी ख़त्म हो जाएँ चाहे कुछ समय के लिए ही सही। यहाँ ऐसी 6 आदतें दी जा रही हैं जिनसे आप अपने आप को तनावमुक्त कर सकते हैं।

1. बागवानी करें
बागवानी करने और पेड़ पौधे लगाने में अच्छी बात यह है कि यह आपको प्रक्रति के नजदीक लाती है। रोजाना तनाव हमें सहन करना पड़ता क्यूँ कि हम प्रकृति के साथ वक्त कम गुजारते हैं, जब हम बाहर खुले में निकलते हैं, पौधे उगते हैं और उनमे पानी देते हैं, पेड़ों पर लगने वाले फूलों और फलों की प्रशंसा करते हैं तो हमारा दिमाग प्राकर्तिक रूप से रिलैक्स महसूस करता है।

2. किताबें पढ़ें
तनाव दूर करने के लिए किताब पढना एक पुराना तरीका है। यदि आपके पास अच्छी किताबों का कलेक्शन है तो आपको आश्चर्य होगा कि आप उनमे कितनी जल्दी खो जाते हैं और अपने आस पास की दुनिया को भूल जाते हैं। अच्छी किताब पढ़ें, अपना ज्ञान बढ़ाएं और अपने आपको नई उर्जा से सरोबार करें।

3. रोजाना योग और व्यायाम करें
योग आपके शरीर को खींचता है जिससे शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। इस कारण तनाव से राहत मिलती है। जब आप योग द्वारा अपने शरीर को खींचते हो तो आपका दिमाग भी रिलैक्स होता है और यह आपको शांति की स्थिति में ले जाता है। इससे सब कुछ सरल और खुश करने वाला बन जाता है।

4. कुकिंग
यदि आपको खाना बनाना आता है तो यह तनाव को दूर करने का काफी अच्छा तरीका है। खाना बनाने से आप उसे बनाने पर ध्यान देते हैं और कोशिश करते हैं कि इसे कैसे टेस्टी बनाया जाए, चूँकि यह आपको अपनी कल्पना और रचनात्मकता दिखाना का मौका देता है इसलिए यह आपकी चिंताओं को मिटा देता है और एक स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करता है।

5. संगीत सुनें
जब आप अत्यधिक तनाव में हों तो सबसे पहली चीज जो आपको करनी चाहिए वो है अच्छा संगीत सुनना। संगीत दिमाग को आराम पहुँचाता है और आपको टेंशन से मुक्त करता है। यह आपको ऐसे मामलों से दूर ले जाता है जो कि टेंशन देते हैं और एक इंस्टेंट स्ट्रेस बस्टर कि तरह काम करता है।

6. लिखना
लिखना भी तनाव दूर करने का अच्छा तरीका है। जब आप एक पर्सनल डायरी या शोर्ट स्टोरी लिखते हैं तो जो आपके दिमाग में चल रहा है वह पेपर (या कंप्यूटर) पर उतर जाता है। यह आपको अपनी समस्याओं को क्रिएटिव तरीके से दूर करने का मौका देता है और आपकी कल्पनाशीलता को बढाता है।



Click it and Unblock the Notifications
