Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
तंदुरुस्त रखने में ऐवकाडो का जवाब नहीं
ऐवकाडो भूमध्यसागर क्षेत्र का एक फल है, जिससे ढरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह नाशपाती के आकार का होता है और इसका रंग हरा-भूरा होता है। ऐवकाडो को आप सीधे भी खा सकते हैं या फिर इसे पका भी सकते हैं। इसका इस्तेमाल शाकाहारी व्यंजन में मांस के विकल्प के रूप में किया जाता है। साथ ही इसे मिल्कशेक और आइसक्रमी में भी डाला जा सकता है।
ऐवकाडो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, बी और ई पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इतना ही नहीं, ऐवकाडो सर्वाधिक फैट वाले फलों में से एक है। इस फैट में बड़ी मात्रा में कैलोरी मिलती है। मोनोसैचुरेटेड होने के कारण इससे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है।
ऐवकाडो में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल्स होने के कारण इससे शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। यह सबसे ज्यादा गुणकारी फलों में से एक है और इसमें कई बीमारियों से निजात दिलाने का भी गुण पाया पाया जाता है।

आइए जानते है ऐवकाडो से होने वाले कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में-
1. वजन बढ़ाए: जैसा कि पहले भी बताया गया कि ऐवकाडो में बड़ी मात्रा में फैट और कैलोरी पाया जाता है। यही वजह है कि वजन बढ़ाने के उद्देश्य से इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। यह फल कार्बोहाईड्रेट और फैट का एक बेहतरीन स्रोत है। आमतौर पर 100 ग्राम ऐवकाडो में करीब 60-80 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपने खानपान में ऐवकाडो को जरूर शामिल करें।
2. दिल के लिए फायदेमंद: ऐवकाडो से बी6 और फॉलिक एसिड बड़ी मात्रा में मिलता, जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। यानी ऐवकाडो उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले मोनोसैचुरेटेड फैट को दिल के लिए अच्छा माना जाता है। यह दिल का दौरा पड़ने से भी बचाता है।
3. स्किन के लिए लाभदायक: ऐवकाडो फल के तेल की गितनी स्किन को बेहतर बनाने वाले सबसे अच्छे तेलों में होती है। इस तेल से मसाज करने पर स्किन का रूखापन खत्म होता है और इसमें निखार आता है। यही वजह है कि ऐवकाडो तेल का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक में भी किया जाता है।
4. ब्लड सूगर लेवल को रखे स्थिर: ऐवकाडो में बड़ी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो ब्लड सूगर लेवल को बनाए रखता है। यह फैट शरीर में इंसुलीन प्रोडक्शन लेवल को दुरुस्त करता है। ऐसे में जो लोग लो सूगर लेवल की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए ऐवकाडो काफी फायदेमंद होता है।
5. दर्द पर असरदार: ऐवकाडो फल गठिया रोग के दर्द पर भी असर करता है। इसमें एंटी इंफ्लैमटॉरी गुण पाया जाता है, जिससे यह गठिया रोग में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। चूंकि ऐवकाडो में फैट, विटामिन और आइरन व पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, इससे यह दर्द को भी दूर करता है। ऐवकाडो तेल पुराने दर्द से भी निजात दिलाने में असरदार होता है।
ऊपर बताई गई चीजें ऐवकाडो से होने वाले कुछ खास फायदे हैं। इसके अलावा ऐवकाडो में एंटी-एजिंग गुण भी पाया जाता है, जिससे आपकी त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। साथ ही ऐवकाडो कैंसर से बचाने और मधुमेह को नियंत्रिण करने के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं, ऐवकाडो हृदय, त्वचा और मसल्स से संबंधित बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।
इन तमाम बातों से यह तो साफ है कि ऐवकाडो काफी स्वास्थ्यवर्धक और उपयोगी है। तो आज से आप इस फल को अपने आहार में शामिल करना बिल्कुल न भूलें। इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा में निखार आएगा, आपका वजन बरकरार रहेगा और और आप कहीं अधिक जवान और खूबसूरत दिखेंगे। साथ ही यह आपको मधुमेह और गठिया की बीमारी से भी दूर रखेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
