Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ऐसे आयुर्वेदिक उपचार जो असली में काम करते हैं
आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा है जिसे कई बीमारी ठीक की जा सकती हैं। ये चिकित्सा पूरी तरह से प्राकृतिक होती है और इसे घर पर आसानी से आजमाया जा सकता है। आयुर्वेदिक उपचार की जो सबसे अच्छी बात है वह यह कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और ज्यादातर समय यह अपना जादुई असर दिखा जाती है। आम तौर पर, जब आप आयुर्वेदिक उपचार ले रहे होते हैं, तब आपको एक स्पेश डाइट पर रखा जाता है। साथ ही तीन मौलिक पदार्थ जैसे वात, पित्त और कफ को संतुलन में रखता है।
दवाइयों के साथ साथ अगर ये तीनों चीजे़ शरीर के भीतर संतुलित रहें तो आप जल्द ही ठीक हो सकते हैं। आयुर्वेद का उपचार मधुमेह, गठिया, अस्थमा, एसिडिटी और अन्य बीमारियों को ठीक करने के लिये किया जाता है। अगर आपके शरीर पर मोटापे का प्रकोप है तो वो भी ठीक हो सकता है।
तो दोस्तों, अब से बाजारू दवाइयों का सेवन कम कर दें और आयुर्वेदिक उपचार शुरु कर दीजिये। इससे शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पडे़गा। यह बड़ी बड़ी बीमारियों को तो ठीक करता ही है साथ में बाल झड़ने, मुंहासे और बैक पेन जैसी आम बीमारियों को भी ठीक कर देता है। आइये जानते हैं आयुर्वेदिक उपचार जो असली में काम करते हैं।

एक्ने और पिंपल की समस्या के लिये
2-3 लहसुन की कलियों को कूंच कर मुंहासे पर लगाइये। अगर स्किन संवेदनशील है तो उसमें थोड़ी सी दही मिला कर लगाएं। इसके अलावा धनिया की पत्ती का पेस्ट बना कर उसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें।

बालों को बढाने के लिये
नारियल तेल, ब्रिंगराज तेल और रोजमेरी तेल को हेयर मसाज के लिये प्रयोग किया जाता है। एलो वेरा जूस, गाजर और पालक को भी आयुर्वेदे में सलाह दी जाती है।

मधुमेह को भगाने के लिये
अगर रोजाना करेले के रस के साथ आमले का रस मिला कर पिया जाए तो मधुमेह में राहत मिलेगी। आप 1 गिलास पानी में 10 तुलसी पत्ती, 10 नीम और 10 बेलपत्रा डाल कर सुबह पी सकते हैं, पर खाली पेट।

मोटापा
गरम पानी में नींबू और 1 चम्मच शहद डाल कर रोजाना पीने और नहाने के बाद तथा सोने से पहले शरीर की मालिश से आप मोटापा से मुक्ती पा सकते हैं।

गठिया दर्द दूर करने के लिये
1 कप सरसों तेल में 10 ग्राम कपूर मिला कर तब तक गरम करें जब तक कि कपूर पिघल न जाए। प्रभावित जगह पर इस तेल से मालिश करेंद्य आप चाहें तो छिले हुए आलू की स्लाइस काट कर ठंडे पानी में रातभर के लिये भिगो दें और सुबह इसे पी लें।

सर्दी-जुखाम
एक गिलास गरम दूध में 1 चम्मच हल्दी , काली मिर्च पाउडर दिन में दो बार पीजिये। इसके साथ ही आप 1 चम्मच सौंफ को कूंच कर एक छोटी सी पोटली में डाल कर हाथ में ल कर सूंघते रहिये। इसेस आपकी सर्दी जल्द गायब हो जाएगी।

एसिडिटी
2 इलायची को पीस कर उसमें 250 ग्राम पानी मिलाकर उबालें। इसे छाने और पी लें। आप खाना खाने के बाद पुदीने की पत्ती या फिर लौंग चबा सकते हैं। इसके अलावा ठंडा दूध पीने से भी एसिडिटी की समस्या सही हो जाती है।

अस्थमा
लहसुन के रस को 15 बूंद पानी के साथ पीजिये। या फिर प्याज के रस में 1 चम्मच शहद और काली मिर्च पीस कर मिला कर पीने से रोग दूर होगा।

दमकता चेहरा पाने के लिये
यदि त्वचा की कोई भी परेशानी है तो आप एक समान मात्रा हल्दी, आमला और नीम की मिला लें और उसे 1 चम्मच पानी के साथ दिन में दो बार लें। इससे खून साफ होगा और फिर आपको चमकदार त्वचा पाने में आसानी होगी।

कब्ज भगाने के लिये
हर दिन दो सेब खाइये। चाकू की जगह पर दांतों का इस्तमाल करें। इसके अलावा रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में शहद मिला कर पीजिये। इससे आपकी कब्ज की बीमारी दूर हो जाएगी।

पेट के कीड़े
प्याज का कच्चा रस उम्र के लिहाज से बच्चो को पिलाने से उनके पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हें

मोतिया बिन्द
प्याज का रस एक तोला, असली शहद एक तोला, भीमसेनी कपूर तीन माशे सबको खूब मिलाकर लगाने से मोतिया का असर नहीं होता।

कान दर्द
प्याज गर्म राख में भुनकर उसका पानी निचोड़कर कान में डाले। दर्द को फ़ौरन आराम होगा

भूख न लगने पर
भूख नही लगने पर आधा माशा फ़ूला हुआ सुहागा एक कप गुनगुने पानी में दो तीन बार लेने से भूख खुल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
