Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्ट्रेस लेवल को बढ़ा देती हैं ये खराब आदतें
स्ट्रेस यानी की तनाव आज इस दुनिया की अनचाही हकीकत बन चुकी है। चाहे बच्चे हो या फिर जवान हर कोई आज चिंता में है, हर किसी कि चिंता की वजह भी अलग अलग है। हम जो चाहते हैं अगर वह नहीं हो तो हमें तनाव हो जाता है। ऑफिस में अगर कोई सहयोगी बिना मतलब के दूसरों को गाली बक रहा है तो, समझ जाना चाहिये कि वह स्ट्रेस में है। इसके अलावा स्ट्रेस का तब भी पता चलता है जब आप बैठे बैठे या फिर किसी से बात करते करते बे बेवजह ही अपने पैर को हिलाने लगते हैं।
रात को ठीक से नींद ना आना भी तनाव की परेशानी को दिखलाता है। दिमाग में हर समय कुछ न कुछ चलने रहना और आपका मन मस्ती से हट कर टेंशन में आ जाना कोई मामूली बात नहीं है। आपको जानना होगा कि आज अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि कल को आपको डिप्रेशन यानी अवसान न हो जाए। अच्छा होगा कि आप उन आदतों को बदले जिससे आपको बेकार का टेंशन यानी की स्ट्रेस होता है। इन आदतों को बदलना आसान तो नहीं है पर आप कोशिश तो कर ही सकते हैं।

देर से सो कर उठना
दिन की शुरुरेस बढने लगता है। अगर आप देर से सो कर उठेगें तो आपकी सुबह बरबाद हो जाएगी। पहले तो आप इस बात कि चिंता करेगें कि आप ऑफिस के लिये लेट हो जाएंगे, तो ऐसे में आप अपना ब्रेकफास्ट छोड़ देगे और जल्दी में ऑफिस जाएंगे। इस तरह से आप खुद को तनाव से भर देते हैं।

देर तक टीवी देखना
कुछ लोग सोंचते हैं कि उनका तनाव टीवी देखने से खतम हो जाएगा। पर देर तक टीवी देखने से आप उसमें खो जाते हैं जिससे दिमाग को आराम नहीं मिल पाता और आप तनाव में आ जाते हैं। इसके बजाए कहीं बाहर टहलना ज्यादा बेहतर होता है।

धूम्रपान
धूम्रपान करने वाले अक्सर सोंचते हैं कि धूम्रपान करने से उन्हें आराम मिलता है लेकिन वैज्ञानिक डेटा के अनुसार स्मोकिंग तुरंत दिल की दर को बढ़ा देता है।

अत्यधिक काम करना
ज्यादा काम करने से आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। अगर काम की वजह से आपको तनाव हो जाए और फिर हार्ट अटैक हो जाए तो फिर आप ही बताइये कि इतना काम करने से आपको क्या फायदा होगा।

अनियमित खाने की आदत
काम की वजह से अक्सर हमें समय पर खाना नसीब नहीं होता। इसलिये आप अधिकतर कुछ न कुछ गलत खा बैठते हैं। इससे न केवल वजन बढता है बल्कि स्ट्रेस का लेवल भी बढ जाता है।

ज्यादा खाना
अनहेल्दी खाना खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इससे स्ट्रेस लेवल बढता है और मोटापा भी।

व्यायाम न करना
अगर स्ट्रेस को भगाना है तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। दौड़ना, जॉगिंग करना या लंबी लंबी सांसे ले कर आप स्ट्रेस से दूर जा सकते हैं।

अपनी साज-सज्जा के लिये समय न निकालना
कई लोगों के पास सैलून या ब्यूटी पार्लर जाने का समय नहीं होता और जब आप खुद को बढी हुई दाढी या लंबे बालों के साथ देखते हैं तो आप मन ही मन तनाव से भर उठते हैं।

पूरी नींद न लेना
आपको हर दिन 7 घंटे की नींद लेनी चाहिये। लेकिन कुछ लोग रात को देर से सोते हैं और दिन में जल्दी उठ जाते हैं जिससे सिर दर्द और शरीर में थकान भरी रहती है। इससे भी आपको स्ट्रेस होता है।



Click it and Unblock the Notifications
