Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
रोजाना कि यह बुरी आदत बना सकती है आपको मोटा
अगर आप इस बात से अचम्भित हैं कि अचानक ही आप क्यों मोटे होते जा रहे हैं या समय के साथ अपने वजन को नियन्त्रित कर पाना आपके लिये मुश्किल होता जा रहा है, तो सम्भवतः आपके आहार या जीवनशैली के कारण ऐसा हो रहा हो। यह सामान्य है, प्रतिदिन हम कई हरकते करते हैं जिनके शारीरिक उपापचय पर पड़ने वाले प्रभाव से हम अन्जान होते हैं।
अवाँछित बढ़ते बजन से बचने के लिये बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानने के लिये नीचे लिखे बिन्दुओं को पढ़े। इन भार बढ़ाने वाली बुरी आदतों को अपने दैनिक जीवन में से निकाल कर आप अपने मोटापा कम करने के लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं और बिना अधिक प्रयास के अपना आदर्श वजन बरकरार रख सकते हैं।

अपर्याप्त नींद
यदि आप पर्याप्त मात्रा में नहीं सोते तो मोटापा बढ़ने की सम्भावना रहती है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि जो लोग पर्याप्त नहीं सोते उन्हें भूख ज्यादा लगती है।

शराब पीना
दिन भर के कठिन परिश्रम के बाद कई लोग घर पर या पास के पब में शराब पीकर आराम पाते हैं। हलाँकि इससे थोड़े समय के लिये तनाव कम होता है और बेहतर एहसास होता है लेकिन शराब पीने से वजन बढ़ता है।

नाश्ता न करने से
नाश्ता दिन भर का सबसे जरूरी भोजन है। पूरी रात सोने के बाद शरीर के लिये कुछ खाना आवश्यक हो जाता है। लेकिन कुछ भी न खाने से पूरी शरीर की उपापचय की प्रक्रिया चरमरा जाती है।

भोजन की मात्रा का ध्यान न रखना
भोजन की मात्रा भी उतनी ही आवश्यक जितनी कि उसकी गुणवत्ता है। ऐसा नहीं होना चाहिये कि मेज पर परोसे गये दोपहर के भोजन में से सभी चीजें आपको खानी हैं।

व्यायाम करना
यह कोई नई बात नहीं है लेकिन यहाँ बताना आवश्यक है। काउच से उतरें, टीवी बन्द करें और कुछ कसरत करें। खेलना, जिम जाना या केवल पैदल चलना ही अतिरिक्त ऊर्जा का क्षरण करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय हैं।

रात्रिभोज के बाद कुछ खाना
रात्रिभोज के बाद कुछ खाना, विशेष कर मीठा, काफी बेपरवाह अन्दाज में होता है। इसके बजाय एक कप गर्म चाय, पानी या कुछ बिना कैलोरी वाली चीज़ लें। सबसे महत्वपूर्ण है कि रात्रिभोज के बाद कुछ भी खाने से बचें।

भूखे पेट खरीददारी करना
माने या न माने, पंसारी की दुकान और भूख एक साथ, हो ही नहीं सकते। आपको जो भी खाने की पहली चीज़ दिखेगी आप खरीद लेंगें। इसलिये पंसारी की दुकान जाने से पहले कुछ ऐसा खायें जो स्वस्थ हो। खरीददारी पर जाते समय ही सैंडविच ले लें। ज़ेलमान कहतीं हैं, "तब न तो आप भूखे होंगें और न ही लालच लगेगी"। और ध्यान रहे, अपनी बनाई सूची के अनुसार ही खरीददारी करें।

कुछ भी ले लेना
यदि आप काम पर, हवाईअड्डे या कहीं भी हैं और अचानक आपको भूख लग आती है। तो सबसे आसान होता है कि जो भी खाने को मिल जाये ले लो और इसमें ऊटपटाँग चीज़ें जीत जाती हैं। बेहतर है कि घर की बनी सैंडविच, कुछ गाजर, ताजे फल, कुछ नरम या मिश्रित खायें। हमेशा आगे की रूपरेखा तैयार रखें। स्वस्थ नाश्ते आपको चुटकियों में याद आ जाने चाहिये।

जरूरत से ज्यादा खाना
हम अक्सर परोसी गई हर चीज को खाने की चाहत रखते हैं, चाहे वह घर हो या बाहर। आजकल चयन के लिये कई चीजें परोसी जाती हैं, अपनी सामान्य खुराक पहचाने और उसी के अनुसार खायें।

"वसा मुक्त" और "कैलोरी मुक्त" की उलझन
वे "स्वस्थ" दर्शाये गये कुकीज़ और अन्य अल्पाहार वास्तव में शुद्ध नहीं होते हैं। "कैलोरी, कैलोरी ही होती हैं", इसलिये लेबल को अवश्य पढ़ें। दस वसा मुक्त कुकीज़ गटक लेने से आपकी कमर पतली तो नहीं रह सकती।

सलाद वाली सैंडविच
कम कैलोरी के लिये सरसों, कम वसा या वसा मुक्त सलाद मसाले का प्रयोग करें। सैंडविच में स्वाद और अतिरिक्त पोषण के लिये कई प्रकार की सलाद वाली सब्जियाँ डालें।

वीकेंड पर जरुरत से अधिक खाना
वीकेंड पर ज्यादा और बेकार की चीजे़ खाने से बचे वरना हफ्तेभर का किया गया प्रयास खराब हो जाएगा। अगर आप बाहार पार्टी करने जा रहे हैं तो घर से ही कुछ हल्का खा कर निकले जिससे पेट भरा रहे।

आर्टिफीशियल स्वीटनर का प्रयोग करें
कृत्रिम शर्करा, प्राकृतिक शर्करा से लगभग 7000 गुनी मीठी होती है और इससे आपमें शर्करा के प्रति संवेदनहीनता विकसित हो जायेगी।

पैकेट से सीधे खाना
पैकेट से सीधे खाने की आदत बहुत नुकसानदायक होती है क्योंकि इससे खुराक का पता नहीं चलता। अगर आप लगातार पैकेट को खत्म करने के उद्देश्य से खाते हैं तो यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि आपने कितना खाया।

अन्य लोगों के साथ खाना
शोध बताते हैं कि जब आप अन्य लोगों के साथ खाते हैं तो आप इस बात का ध्यान नहीं रख पाते कि आप कितना खा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
