Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
नींबू पानी पीने का फायदा
नींबू पानी गुणों से भरा होता है। सुबह सुबह नींबू पानी पीने से शरीर का वजन कम होता है और साथ में त्वचा से संबन्धित जितने भी विकार होते हैं, वह भी नष्ट होते हैं। सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और आप पेट से संबंधित बीमारी के शिकार नहीं होते हैं। यह दर्दनिवारक, रक्तशोधक और बलवर्धक होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। यह अपच, पेट की गड़बड़ी, लीवर और डायबिटीज में लाभकारी है।
नींबू पानी लीवर को भी ठीक रखता है जिससे खाना आराम से हजम होता है। नींबू शरीर को शीतलता प्रदान करता है इसलिये गर्मी के दिनों में रोज नींबू पानी पीना चाहिये। यहां तक कि ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा जिनकी स्किन साफ और बेदाग है, वह भी रोज सुबह उठ कर गरम पानी में नींबू पीती हैं। तो आइये जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या क्या फायदा होता है हमारे शरीर को-

बदहजमी, गैस और कब्ज ठीक करे
पेट की गडबडी जैसे, पेट में दर्द, बदहजमी, गैस या गले की जलन आदि को नींबू पानी सही कर देता है। अगर आपको डायरिया या कब्ज से बचना हो तो रोजाना नींबू पानी को गरम पानी के साथ पीजिये।

स्किन केयर
रोजाना नींबू पानी पीने से त्वचा की तमाम समस्याएं दूर होती हैं, जैसे झुर्रियां, ब्लैकहेड और पिंपल के निशान तक गायब हो जाते हैं।

दांतों की सुरक्षा
यदि दांतों में दर्द है तो नींबू के रस को उस जगह पर लगा लें और दर्द से झुटकारा पाएं। नींबू का रस मसूडे़ में बहते खून को रोक सकता है। साथ ही यह मुंह की बदबू को भी दूर रखता है।

गले का दर्द
बैकटीरिया से होने वाले थ्रोट इंफेक्शन से आप तभी बच सकते हैं जब आधे 1 गिलास गरम पानी में आधा कप नींबू निचोड़ कर गरारा करें।

वजन घटाए
नींबू, गरम पानी और शहद डाल कर रोज पीने से वजन कम होता है।

हाई बीपी कट्रोल करे
नींबू में ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है जो हाई बीपी, चक्कर, उल्टी, तनाव, डिप्रेशन दूर करता है।

सास की बीमारी
अस्थमा के रोगियों को नींबू पानी पीने से बहुत आराम मिलता है।

आमवाती इलाज
गठिया और आमवाती के रोगी अगर नींबू पानी पीयें तो वह बैक्टीरिया और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।

बुखार
फ्लु या बुखार होने पर नींबू पानी पीने से अत्यधिक पसीना आता है जिससे यह सही हो जाता है।

खून की शुद्धी करे
हैजा या मलेरिया की बीमारी को नींबू पानी पी कर सही किया जा सकता है क्योंकि इसमें खून साफ करने के तत्व होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
