Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
60 सेकेंड में पाएं ये अच्छी आदतें
अगर आप अच्छी हेल्थ पाना चाहते है तो इन हेल्दी हैबिट का पालन करें, इसके लिए आपको 60 सेकेंड का समय देना होगा। अपनी सीट बेल्ट को लगाना हो या हाथों को नियमित रूप से धुलना हो, ये आदतें कम समय में ज्यादा स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। आप हर दिन कुछ अच्छी और गंदी आदतों से गुजरते है। कोशिश करें कि हमेशा अच्छी आदतों को अपनाएं और अच्छा स्वास्थ्य लाभ पाएं। यहां कुछ आदतों के बारे में बताया जा रहा है जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है।

दरवाजे पर ही जूते - चप्पल उतारें :
बाहर से आते समय घर के दरवाजे पर ही जूते - चप्पल उतार दें, इससे बाहरी गंदगी घर में नहीं आती है, धूल भी नहीं आती है। घर साफ रहता है। यहा काफी प्राचीन परंपरा है जिसको एक रूढिवादिता नहीं बल्कि सांइटफिक फैक्ट है।

छींकते समय हाथ रखें :
अगर आपको छींक आ रही है और आपके पास रूमाल या टिशु पेपर नहीं है तो हाथ ही रख लें, लेकिन खुली तरीके से न छीकें। इससे संक्रमण फैलने का ड़र रहता है। रूमाल का प्रयोग हमेशा करें, इससे बाकी के लोगों भी संक्रमण से बचे रहेगे।

आंखों को आराम दें :
ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी और कई छात्र, घंटों तक कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करते है, इससे उनकी आंखें खराब हो सकती है। ऐसे में उन्हे थोड़ी - थोड़ी देर में आंखों को स्क्रीन से हटाकर रिलैक्स करना चाहिए। इस तरह से सिर में दर्द नहीं होगा और आंखे भी खराब नहीं होगी।

साल के हर मौसम में सनस्क्रीन लगाएं :
साल के हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इससे त्वचा में टैनिंग नहीं होती है और स्कीन बुरी किरणों से भी बचती है। अल्ट्रावायॅलेट रे से स्कीन कैंसर का खतरा रहता है जिससे सनस्क्रीन आसानी से बचाती है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी, सभी मौसम में इसे जरूर लगाएं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं :
दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। शरीर में 60 प्रतिशत पानी ही होता है। पानी से शरीर के कई विकार दूर होते है। पाचन , अवशोषण , परिसंचरण , लार के सृजन , पोषक तत्वों के परिवहन , और शरीर के तापमान के रखरखाव में भी पानी की मात्रा लाभकारी होती है। पानी, पेट के हाइड्रेशन को बनाएं रखती है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

रसोई में रखें सफाई
घर में आपको सबसे गंदी जगह टॉयलेट सीट लग सकती है लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि किचेन में सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा सबसे ज्यादा गंदा होता है। इससे आप किचेन की हर चीज को साफ करते है और लगातार यूज करते है, इसलिए इस कपड़े को हर दिन साफ करें या माइक्रोवेव में रखकर 45 सेकेंड के लिए इसे जर्म को मार दें।

जब भी गुस्सा आए, 20 तक गिनती गिनें :
जब कभी आपको बहुत तेज गुस्सा आएं तो गहरी सांस लें, 20 तक गिनती गिने और रिलैक्स होने की कोशिश करें। गुस्से से बॉडी को काफी नुकसान होता है और इससे नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसा करने से आराम महसूस होता है।

अपनी जीभ को नियमित रूप से साफ करें :
आप दांतों को रोज साफ करते है और सोचते है कि आपका मुंह साफ हो गया। ऐसा नहीं है...दातों के अलावा आपको जीभ की भी नियमित सफाई करनी चाहिए। रिसर्च के अनुसार, जीभ की सफाई न रखने पर मुंह, गले और पेट की कई बीमारियां होने का डर रहता है। शरीर को स्वच्छ रखने के लिए जीभ की सफाई रखना जरूरी होता है



Click it and Unblock the Notifications
