Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गुस्सा कंट्रोल करने का हेल्दी तरीका
क्या आपको इस कदर गुस्सा आता है कि आप उसे कंट्रोल नहीं कर पाते और फिर बाद में गुस्सा ठंडा हो जाने के बाद पछताते हैं। यह कोई ऐसी समस्या नहीं है जिससे केवल आप ही पीड़ित हैं, यह अक्सर हर किसी के साथ होता है। लेकिन किसी न किसी कारणवश यह आदत हमारे रोजमर्रा कि जिंदगी पर असर डालने लगती है। गुस्सा करना हमारी आदत में शुमार हो जाता है और हम छोटी छोटी बात पर अपना खून जलाने लगते हैं।
अगर आप भी इनमें से एक हैं तो निराश न हों और जल्द से जल्द गुस्से का तोड़ ढूंढना शुरु करें। आपको सोंचना होगा कि आप गुस्सा क्यूं होते हैं और इससे आपकी जिन्दगी किस कदर प्रभावित होती है। ज्यादा गुस्सा करने से हमारा केवल विनाश होता है, इससे शरीरिक और मान्सिक असर पड़ता है। गुस्से से रिश्ते टूट जाते हैं, करियर खराब हो जाता है और हमारी सोशल लाइफ बेकार हो जाती है। गस्सा हमारी पूरी जिन्दगी को बरबाद कर के रख देता है।
आइये देखते हैं कि अपने गुस्से को हम कैसे काबू में यानी की कंट्रोल में रख सकते हैं। यह कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनमें न तो आपका समय खराब होगा और न ही इसको करने के लिये आपको पैसे बरबाद करने पडे़गे।

10 से 1 तक कि गिनती गिने
जब भी आपको तेज गुस्सा आए तब 10 से 1 तक कि गिनती धीरे धीरे गिन्ना शुरु कर दें। इससे आप उस बात को बूल जाएंगे जिससे आपको गुस्सा आया था।

टहलने निकल जाएं
आपको जिसकी वजह से भी गुस्सा आया है, जैसे घर वालों, दोस्तों या किसी अन्य इंसान कि वजह से तो अच्छा होगा कि आप उनसे दूर चले जाएं। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।

लंबी सांस खीचिये
लंबूी सांस खीचने से आप गुस्से को कंट्रेाल कर सकते हैं। इसेस दिमाग को शान्ति मिलती है और आप रिलैक्स हो जाते हैं।

कारण ढूंढे
गुस्सा किस कारण से आया है, उसका कारण ढूंढने से आप उसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। जब आप शांत हो जाएं तब उसका कारण ढूंढे। इसके लिये आपन अपने दोस्तों या परिवार वालों की मदद ले सकते हैं।

सही समाधान खोजिये
अब जब आपको पता ही चल चुका है कि आपको किस कारण से गुस्सा आया है, तो उसका अच्छे से अच्छा समाधान खोजिये।

मेडिटेशन करें
मेडिटेशन, योग या व्यायाम करने से आपके दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसेस आपका दिमाग कठिन से कठिन पड़ाव को आसानी से झेल लेगा।

दूसरों कि गल्तियां माफ करना सीखें
कभी कभी अच्छा होता है कि आप उन लोगों को माफ कर दें, जिन्होने आपका दिल दुखाया हो।

दोस्तों से बात करें
कभी कभी इतना तेज गुस्सा आता है कि इसका खामियाजा हमारे परिवार को भुगतना पड़ता है। तो ऐसे में अच्छा होगा कि आप इस मामले में अपने दोस्तों से बात करें और उनके सामने अपनी भड़ासा को शांत करें। इससे आपका दिल हल्का हो जाएगा।

जो पसंद है वो करें
अगर आपको डांस करना पसंद है या फिर गाने सुनना पसंद है तो गुस्सा आने पर यह करें। गुस्सा आने पर ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है मगर यकीन मानिये कि आप अगर यह करेगें तो आपका मूड तुरंत ही सही हो जाएगा।

जिंदगी बहुत खूबसूरत है
हमेशा पॉजिटिव बने रहें और कहें कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है, मैं बहुत ही लकी हूं जो मुझे ये जिंदगी मिली है। इन्हीं शब्दों को बार बार रिपीट करते रहें, जब भी आप गुस्से में हों।



Click it and Unblock the Notifications
