Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कभी-कभी शराब पीना भी होता है अच्छा
कभी कभी शराब को पीना लोग अच्छा नहीं मानते और हमारे भारत में तो लोग इसे घर-परिवार और जिंदगी को बरबाद कर देने वाला समझते हैं। हमने आपको बोल्डस्काई के माध्यम से शराब पीने के कई अच्छे, बुरे और शराब से छुटकारा दिलाने के कुछ टिप्स भी बताएं हैं। शराब असल में उतनी बुरी नहीं होती जितनी कि लोग इसके बारे में प्रचार करते फिरते हैं।
शराब को अगर सीमित रूप में पिया जाए तो यह स्वास्थ्य को निखार सकती है। शराब का अत्यधिक सेवन लाभ से अधिक हानि पहुँचाने में सक्षम है। अत: शराब के पारखियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
क्या आप जानते हैं कि बियर हमारी हड्डियों को मजबूत बनाती है या फिर वोदका पीने से हमारे दिमाग को आराम मिलता है और यह हमें अनिद्रा से बचाता है। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि शराब सेवन के कुछ आश्चर्यजनक लाभ भी हैं। निम्नलिखित अनुच्छेद शराब सेवन के लाभ को समझाएगा।

बियर पीने का फायदा

बियर
1. बियर में उच्च सिलिकॉन पदार्थ होने के कारण यह हड्डियों के उचित स्वास्थ्य को बनाये रखने में सहायता करता है। अध्ययन यह दर्शाते हैं कि बियर का सेवन दैनिक रूप से करने पर हड्डियों के घनत्व में वृद्धि होती है।

बियर
2. बियर का सेवन करने पर ह्रदय से संबंधित खतरों (बीमारियों) में 31% कमी आती है। दैनिक रूप से बियर पीने पर एलडीएल कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है एवं धमनियां स्वच्छ रहती हैं।

बियर
3. बियर पीने वालों में, बियर न पीने वालों की अपेक्षा, गुर्दे में पत्थर होने का खतरा 40% कम होता है। ऐसा माना जाता है कि बियर में उपस्थित पानी उच्च मात्रा के कारण गुर्दे के निर्जलीकरण का ख़तरा कम होता है और गुर्द में पत्थर नहीं बनता।

बियर
4. बियर के मध्यम किन्तु नियमित सेवन से मधुमेह का खतरा अधिकतर 25% कम हो जाता है क्योंकि बियर इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाकर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है।

वोदका पीने का फायदा

वोदका
1. यह निद्रा प्रेरक की तरह कार्य करता है, दिमाग को आराम देता है एवं तनाव के स्तर को कम करता है।

वोदका
2. यह अत्यधिक प्रभावी घरेलू कीटाणुनाशक है और अधिकतर घावों को साफ़ करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसके एंटीसेप्टिक गुण त्वचा से विषाक्त पदार्थों को हटाने में एवं कीटाणुओं को मारने में सहायता करते हैं।

वोदका
3. वोदका में शराब की इतनी पर्याप्त मात्रा है जो बुखार के दौरान शरीर से गुप्त (अव्यक्त) उष्मा को बाहर निकालने में सहायक होती है।

वोदका
4. यह ह्रदय के उचित स्वास्थ्य को बनाये रखने में, हानिकारक कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में एवं उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता करती है और इस प्रकार यह ह्रदय की परेशानियों को दूर रखती है।

वोदका
5. मध्यम रूप से परंतु नियमित सेवन दिमाग को शांत रखता है एवं मनोभ्रंश, तंत्रिका (दिमाग) की परेशानियों और अल्जाइमर के खतरे को कम कर देता है।

वोदका
6. यह एक अतिउत्तम एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) कारक है एवं आस्टियोपोरोसिस और गठिया के इलाज में इसके परिणाम सिद्ध हुए हैं।

वाइन पीने का फायदा

वाइन
1. हाल ही के अनुसंधानों द्वारा यह साबित हुआ है कि रेड वाइन का सेवन अच्छी तरह सोने में सहायता करता है। रेड वाइन अनिवार्य रूप से मिलेटोनिन के उत्पादन में सहायता करता है। मिलेटोनिन एक एंटीओक्सिडेंट है जो न केवल नींद के चक्र को नियमित करता है बल्कि कैंसर एवं उम्र को बढ़ने से भी रोकता है।

वाइन
2. रेड वाइन का एक मुख्य घटक रेस्वेराट्रोल है जो बीमारियों के खिलाफ प्रतिरक्षा निर्माण करने में सहायता प्रदान करता है और इस प्रकार लंबा जीवन जीने में मदद करता है। केवल यही नहीं, यह मनोभ्रंश एवं अल्जाइमर बीमारी को रोकने में भी सहायता करता है। यह सूजन को कम करने, एलडीएल कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करने एवं संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी जाना जाता है।

वाइन
3. रेड वाइन के एक ग्लास में पर्याप्त रेस्वेराट्रोल एवं एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ह्रदय की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

वाइन
4. रेड वाइन फेफड़े के कैंसर के खतरे को 13%, प्रोस्ट्रेट कैंसर को 50%, एवं महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को 12% कम करती है।

वाइन
5. मध्यम परंतु रेड वाइन का दैनिक रूप से सेवन ज़ुकाम होने की संभावना को 44% कम कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
