Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कैसे पाए शराब की लत से छुटकारा?
शराब पीने की लत एक चतुर और शक्तिशाली व्यक्ति को बेहद कमजोर बना देती है। इसकी गिरफ्त में आने वाला इसे पाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाता है। शराबी को जब इसकी तलब होती है तो वह झूठ बोलने, कसमें खाने से भी परहेज नहीं करता। वह इस लत के सामने खुद को कमजोर पाता है।
शराब छोड़ना बहुत लोगो के लिए बहुत मुश्किल की बात है। पर अगर आप शराब की लत को छोड़ने की ठान लें तो आपको इस नेक काम के लिये कोई नहीं रोक सकता। शराब छोड़ने से आपके शरीर में इतने अच्छे बदलाव होंगे कि आप उसे देख कर खुद ही हैरान हो जाएंगे। शराब ना पीने से स्ट्रोक का खतरा टलता है, मोटापा कम होता है साथ ही लीवर की बीमारी नहीं होती। यानी की आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है।
आज की चिकित्सा प्रौद्योगिकी, एकीकृत समुदायों, और प्रभावी मनोवैज्ञानिक परामर्शो ने अब शराब छोड़ने के लिए नये और आसान तरीके निकाल लिए है। अगर आप शराब की लत से छुटकारा पाना चाहते है तो यहाँ कुछ टिप्स हैं, जो आप को आसानी से शराब छोड़ने में मदद करेंगे ।

डॉक्टर से परामर्श लें
अगर आपने सोच लिया है की आप शराब छोड़ना चाहते है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से बात करे क्योंकी आचानक से शराब छोड़ना आपके लिए घातक हो सकता है। याद रखें, आप के लिए डॉक्टर एक अच्छा दोस्त है जो आपका अच्छी तरह से इलाज करेगा। अपना रवैया समायोजित करें ताकि शराब छोड़ना आसान हो जाए।

छोड़ने की तारीख तय करें
कुछ महत्वपूर्ण तारीख पर शराब छोड़ने की कोशिश करे। यह चुनौतीपूर्ण है। लेकिन उचित होगा। अगर आप बहुत पीते हैं तो सबसे पहले कम पीने की कोशिश करें। एक ऐसी तारीख चुने जो आपके लिये बहुत खास हो जैसे, अपना जन्मदिन।

सारी बोतलों को फेंक दीजिये
सबसे पहले सारी बोतलों और कैन्स को फेक दीजिये। ये मत सोचिये की अगर मेहमान आयेगे तो बियर , वाइन या कॉकटेल ही सर्व करेंगे। इसके बजाए अपने महमानों को चाय . कॉफ़ी या कोक पिलाए।

कम शराब पियें
शुरुआत में, शराब कम से कम पीने की कोशिश करे क्योंकी यह लत आसानी से नहीं जाएगी। कल्पना कीजिए कि अधिक शराब के कारण, आपको उल्टी और सिरदर्द महसूस हो रहा है। तो उन यादों को भुलाने की कोशिश करे।

पीने से पहले खाना खा लें
पीने से पहले भोजन खाने से पीने में आपकी रुचि कम हो जाएगी। खाना खा लेने से आप जल्द नहीं पी पाएंगे और आपको नशा भी नहीं होगा। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप अपने शरीर को नशे से बचा रहे हैं।

ध्यान दूसरी ओर लगाएं
यदि आप नियमित रूप से रोज़ पीते है। या काम के बाद, या घर जाते ही पीते हैं तो, अपनी दिनचर्या बदलिए और अपना ध्यान दूसरी चीजों में लगाये। अपने माता-पिता को अपना दोस्त बनाईये।

विटामिन-बी लेना शुरू करें
शराब बंद करने के पहले सप्ताह से विटामिन-बी लेना शुरू कर दीजिए। क्योंकी शराब शरीर से इन विटामिन को अवशोषित कर लेता है, विशेष रूप से थैमीन को।

खुद को पुरस्कृत करें
आप अपने आपको पुरस्कृत करें की आपने हर दिन या हर हफ्ते शराब नहीं पी है। शुरुआत में इस कदम से बड़ा फर्क पड़ेगा और बाद में फिर इसी तरह से शराब ना पीने की आदत हो जाएगी।

शराब पीने वालों का साथ छोड़ें
आप अपने आपको उन दोस्तों या उन परिस्थितियों में मत डाले जहाँ शराब पी जाती है। अपने पुराने दोस्तों का साथ छोड़ दीजिये जो आप के साथ शराब पीते थे क्योंकी जो दोस्त आपके साथ शराब पी रहे थे, वो या सिर्फ दो बियर या दो गिलास पीते थे। जब की आप उसी जगह पांच या पांच से अधिक पीते थे।



Click it and Unblock the Notifications
