Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम मात्रा में कैसे पिये शराब?
इन दिनों शराब पीना मानों एक रिवाज सा बन चुका हो। बडे़ तो बडे़ बल्कि आज कल तो युवा वर्ग भी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। यदि व्हिस्की, बीयर, रेड वाइन और रम सीमित मात्रा में ली जाए तो यह नुकसान की जगह शरीर को फायदा पहुंचा सकती है। उदाहरण के तौर पर बीयर पीने से किडनी स्टोन घुल जाता है और गरम रम पीने से सर्दी-जुखाम में राहत मिलती है। एक बार जब आप शराब पीते हैं तो आपको वह नशा अच्छा लगता है और दुबारा वही काम करने का मन करता है, जिससे शराब पीने की लत पड़ जाती है।
यदि आप जरुरत से ज्यादा शराब पिएंगे तो यह आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचाएगी जैसे, लीवर नष्ट होना और किडनी को नुकसान पहुंचना। तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि किस तरह से कम शराब का सेवन किया जाए? यहां पर शराब पीने के कुछ आसान से टिप्स दिये हुए हैं जिसको प्रयोग कर के आप ज्यादा शराब पीने से बच सकते हैं।

कम मात्रा में शराब पीने के टिप्स:
1. पीने से पहले निर्णय लें: जब आपको पता है कि आप शराब पीने वाले हैं और आप ज्यादा मात्रा में पीने से बचना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में पहले ही निर्णय ले लेना होगा। जिससे आप खुद पर कंट्रोल कर सकते हैं और भारी मात्रा में शराब पीने से बच सकते हैं।
2. अपने लक्ष्य पर टिके रहें: शराब पीना शरीर के लिये हानिकारक है इसलिये आपने जो लक्ष्य बनाया हो उसी लक्ष्य पर टिके रहें। भले ही आपको जितना मन कर रहा हो लेकिन खुद को मजबूत बना लें कि आपको दूसरा गिलास नहीं छूना है।
3. अन्य विकल्प चुने: यदि आप कम शराब पीना चाह रहें हों, तो कॉफी, उबला पानी या लेमन जूस पी लीजिये। यह शराब के अच्छे विकल्प हैं और आपको ज्यादा शराब पीने से बचाएंगे भी।
4. पीने से पहले पानी पीजिये: यह बहुत ही प्रभावशाली टिप है जो कि आपको कम मात्रा में शराब का सेवन करने में मदद करेगी। किसी भी पार्टी में जाने से पहले हमेशा दो गिलास से ज्यादा पानी का सेवन करें। इससे आपका पेट भरा रहेगा और शराब पीने का मन नहीं करेगा।
5. पेट भर लें: पीने से पहले पेट भर के खा लें। कई लोग शराब पीने से पहले बहुत ही हल्का खाना खाते हैं जिससे बाद में उन्हें उल्टी ना हो। कम खाने की बजाए ठीक मात्रा में भोजन करें जिससे शराब पीने से बच जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
