Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
देर रात तक जागने वाले हो जाते हैं मोटे
अगर आप देर रात तक जाग कर टीवी प्रोग्राम या फिर अपने ऑफिस का कार्य करते रहते हैं तो आप मोटे हो सकते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे देर रात तक जाग कर बीच में कुछ न कुछ खाते रहते हैं और फिर अपनी नींद को पूरी करने के लिये दूसरे दिन तक देर तक सोते हैं। नार्थवेस्ट यूनीवर्सिटी, शिकागो दृारा की गई एक रिसर्च के अनुसार आप ऐसा करने से कई पाउंड वेट बढ़ा सकते हैं।
देर से सोने वाले ज्यादा खाते हैं और वजन बढा लेते हैं
जो लोग देर से सोते हैं वे अधिक खाना खाते हैं, अधिक वजन बढ़ा लेते हैं और अधिक कम गुणवत्ता का भोजन खाते हैं। देर से सोने से उनकी काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।

देर से सोने वालों का रूटीन
जो लोग देर से सोते हैं उनका रूटीन होता है कि वे अपने बेड पर लगभग 3:45 a.m.बजे जाते हैं और दूसरे दिन सुबह 10:45 a.m.बजे उठते हैं। उसके बाद उनका ब्रेकफास्ट का समय दुपहर 2:30 p.m.को होता है और लंच बजे तथा डिनर 8:15 p.m.बजे करते हैं। इसके बाद वे देर रात 10 बजे भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं।
देखिये आप कितने मोटे हो गए हैं
सही समय पर सोने वालों के मुकाबले देर रात तक सोने वाले प्रतिदिन 248 कैलोरी अधिक खाते हैं, दोगुना फास्ट फूड और आधी मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। इसके अलावा वे कैलोरी से भरी सॉफ्ट ड्रिंक भी पीते रहते हैं। अगर ऐसे लोग रोजाना व्यायाम नहीं करेगें तो इनकी 248 कैलोरी बदल कर 2 पाउंड प्रति माह हो जाएगी।
बढ़ा BMI घातक हो सकता है
अगर आप ओवरवेट हो गए तो , आपको मधुमेह और हृदय रोग हो सकता है। इसलिये जरुरी है कि आप अपने वजन को BMI दृारा नियंत्रित करें। समस्या वाली बात यह नहीं है कि आप देर से ब्रेकफास्ट या लंच करते हैं बल्कि समस्या तो इसमें है कि आप देर रात तक कुछ न कुछ उल्टा साीधा खाते रहते हैं। जिस तरह सूरज ढल जाता है और रात होने लगती है उसी तरह से हमें रात होने तक खाना बंद कर के सो जाना चाहिये, तभी आप अपना वजन ठीक रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications