Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सुंदरता ही नहीं सेहत का भी खजाना है गुलाब
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसे गुलाब से लगाव न हो। मसलन आज हर साल में से एक व्यक्ति की यही चाह व लालसा रहती है कि वह अपने घर के आंगन में गलाब की क्यारियां लगाए। शाही जमाने में राजकुमारियों, मलिकाओं, रानियों एवं सुंदरियों के नहानघरों में गुलाब जल की फुहारें उड़ाते फव्वारे लगे रहते थे। गुलाब की पंखुडि़यों से बना उबटन शाही सुंदरियों का मुख्य प्रसाधन था। फलत: गुलाब वर्षो से प्रसाधन व सज्जा सामग्री के रूप में तो उपयोगी होता ही रहा है, साथ ही औषधीय गुणों की खान भी है। गुलाब का इस्तमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिये प्रयोग होता है, आइये जानते हैं-
सेहत का भी खजाना है गुलाब

1. गुलाब में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गुलकंद बनाकर प्रतिदिन सेवन करेन से जोड़ों व हड्डियों में विशेष शक्ति व लचक बनी रहती है।
2. गुलाब के फूल का प्रतिदिन सेवन करेन से क्षय रोग जैसे टीवी रोग से रोगी शीघ्रता से आराम पाता है।
3. गुलाब के फूल की पंखुडि़यों से मसूढे़ तथा दांत मजबूत होते हैं। दोंतों की बदबू दूर होती है तथा पायरिया रोग से भी निजात पाई जा सकती है।
4. पेट की बीमारियों में गुलाब का गुलकंद फायदेमंद है।
5. गुलाब आमाशय, आंत और यकृत की कमजोरी दूर करके इनमें शक्ति का संचार करने में सक्षम है।
6. गर्मी के दिनों में घबराहट, बेचैनी के साथ जब दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं, तब गुलाब को प्रात: चबाकर खाने से आराम मिलता है।
7. आंखों में गर्मी के कारण जलन हो या धूल मिट्टी से आंखों में तकलीफ हो तो गुलाबजल से आंखें धोने से आराम मिलता है। रतौंधी नामक नेत्र रोग के लिये गुलाब जल अचूक दवा का काम करता है।
8. चेचक के रोगी के बिस्तर पर गुलाब की पंखुडियां का सूखा चूर्ण डालने से दानों के जख्म ठंडक पा कर सूख जाते हैं।
9. गर्मी के दिनों में गुलाब को पस कर लेप बना कर माथे पर लगाने से सिर दर्द थोडी देर में गायब हो जाता है।
10. गुलाब की पत्तियां पीसकर , उसके रस को ग्लिसरीन में मिला कर, सूखे व कटे फटे होठों पर लगाने से होठ तुरंत ही चिकने तथा चमकदार हो जाते हैं।
11. गर्मियों में भोजन के बाद पान में गुलकंद डलवाकर खाना चाहिये। इससे मुखशुद्धि के साथ साथ खाना भी हजम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
