Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
इन चीजों से पड़ता है अस्थमा का अटैक
अस्थमा एक आम सांस की बीमारी है जो कि बच्चों से ले कर बूढ़ों तक को बड़ा परेशान करती है। दमा के दौरे के समय सूजन के कारण वायु-मार्ग संकरा तथा मांस- पेशियों में जकडन आ जाती है। हवा का प्रवाह बंद हो जाने से श्लेष्ण उस संकरे वायु- मार्ग में पैदा हो जाता है। दमा के दौरे से फेफड़ों के बड़े वायु-मार्ग प्रभावित होते हैं जिसे ब्रोची(वायु प्रणाली के दो प्रधान कोष्ठों में से एक ) कहते हैं और फेफड़ों कहते वायु-मार्ग ब्रोंकिओल्स कहा जाता है। दमा का इलाज सूजन की रोकथाम और मांस-पेशियों को आराम देने पर ही केन्द्रित रहता है ।
अगर आप धूल मिट्टी या प्रदूषित वातावरण में जाएं तो आपको अस्थमा का दौरा पड़ सकता है, इसी तरह से ऐसे कई अनेको कारण हैं जो अस्थमा को बढाने का काम करते हैं। लेकिन जाने अंजाने हम इस चीज पर गौर नहीं कर पाते हैं और इन चीजों की चपेट में आ कर बुरी तरह से परेशान हो जाते हैं। आइये जानते हैं कौन सी चीजे़ हैं वे जो अस्थमा के दौरे को बढावा देती हैं।

धूल मिट्टी
धूल चाहे घर की हो या फिर बाहर से आ रही हो, इससे बचने के लिये आपको अपनी नाक पर रूमाल बांध कर रखना चाहिये।

प्रदूषण
कई बार सड़कों पर चल रही कार और मोटर के धूंऐ से भी अस्थमा बढ़ सकता है। बाहर निकलते वक्त हमेशा अपना चेहरा ढंक कर निकलें।

सिगरेट का धूंआ
अगर कोई व्यक्ति सिगरेट पी रहा हो तो आप उसके पास से हट जाएं नहीं तो वह आपको तकलीफ दे सकता है।

एलर्जी
ऐसे लोग जो फूलो के पराग कण से प्रभावित होते हैं, उन्हें इसेस बचना चाहिये।

तनाव
अगर आप इमोशनली अपसेट हैं और काफी परेशान हैं, तो भी आपको यह समस्या हो सकती है।

व्यायाम
जब भी आप वर्कआउट करते हैं, तब आपकी हार्टबीट तेज हो जाती है। इससे सांस लेने में परेशानी आती है और अस्थमा का अटैक पैदा होता है।

गैसट्रिक
यह समस्या भी अस्थमा अटैक को दावत देती है।

साइनस
जिन लोगों को साइनस की समस्या होती है उन्हें अस्थमा का अटैक आता ही है।

मोटापा
मोटापा कई रोगों की जड़ है। हृदय रोग से लेकर सांस की समस्या तक यह सब पैदा कर सकता है।

फूड
कुछ तरह के फूड जैसे, डेयरी, अंडा, सीफूड, सोया फूड और मूंगफली आदि अस्थमा के अटैक को बढा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
