Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
रेड मीट खाना क्यों है अनहेल्दी
वैज्ञानिकों के अनुसार लौह तत्व की भरपूर मात्रा होने के कारण रेड मीट से आंत का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। आप को भले ही रेड मीट का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता हो या फिर आपको खुद डॉक्टर ने इसे लौह तत्व की पूर्ती के लिये खाने की हिदायत दी हो पर सच मानिये इसे ज्यादा मात्रा में खाना स्वास्थ्य के लिये बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
वैसे तो रेड मीट में प्रोटीन और मिनरल बहुत होता है पर यह आपकी आयु कम कर सकती है। बेहतर है कि आप मीट की जगह पर चिकन खाएं तो अच्छा होगा। आइये जानते हैं कि रेड मीट को ज्यादा खाने से क्या क्या बीमारी हो सकती है।

क्यों अनहेल्दी है रेड मीट
दिल का रोग - ज्यादा रेड मीट खाने से दिल की बीमारी हो सकती है क्योंकि इसमें जमा हुआ फैट होता है जो कि धमनियों को ब्लाक कर सकता है। लेकिन आप रेड मीट को बिल्कुल खाना छोड़ नहीं सकते। इसी तरह से एथ्रोस्केलॉरेसिस भी इसी तरह की हेल्थ समस्या हो जाती है जब आप ज्यादा रेड मीट खाना शुरु कर देते हैं। इस बीमारी में पशु चर्बी धमनी की दीवारों में जमा होने लग जाती है और खून के दौरे को रोक देती है। यदी धमनी ब्लाक हो गई तो हार्ट अटैक हो सकता है।
कैंसर- जो लोग ज्यादा मीट खाते हैं उन्हें मलाशय के कैंसर की संभावना बढ जाती है। रेड मीट में मौजूद कार्सिनोजेन कैंसर का कारण बनता है और इसका लेवल तब और ज्यादा बढ जाता है जब आप रेड मीट को गिल्ल कर देते हैं।
मोटापा- रेड मीट में बहुत सारी कैलोरीज़ होती हैं। तो अगर आपने जरुरत से ज्यादा मीट का सेवन किया तो आप मोटे हो सकते हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि रेड मीट आपको एक दम से मोटा बना देगा पर अगर आप रोजाना वर्कआउट नहीं करेगे तो चर्बी चढती जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
