Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंबी उमर की चाहत है तो आजमाएं ये उपाय
एक लंबी और हंसी-खुशी वाली जिंदगी जीना भला किसका सपना नहीं होगा? लेकिन वातावरण में बढ़ता प्रदूषण, हमारी खराब दिनचर्या और खराब खान-पान ने हमारे जिंदगी के दिनों को पहले के मुकाबले बहुत कम कर दिया है। हम जान बूझ कर या फिर अनजाने मे अपनी ही जिंदगी के दुशमन बन चुके हैं। लेकिन अगर आपको लंबी जिंदगी जीने की चाह है, तो आप इसे कुछ आसान उपायों से पा सकते हैं। शाहरुख खान की जिंदगी से सीखें यह 5 बातें
आज से ही प्रण लीजिये कि आप अपनी दिनचर्या और खान-पान को ठीक कर के अपनी जिंदगी के चंद दिन और बढ़ा लेगें। इस लेख में हम आपको 10 ऐसी हेल्दी आदतें बताएंगे जो आपको लंबा जीने में मदद करेंगी।

सुबह ब्रेकफास्ट करें
यह एक बड़ी ही पावर फुल आदत है जिससे आपकी उम्र बढ सकती है। सुबह अच्छा ब्रेकफास्ट करने से शरीर की इम्मयूनिटी बढती है।

स्वछता
दूसरी चीज है हाईजीन रखना। चाहे मुंह की सफाई हो या फिर शरीर की, आपको खुद को साफ सफाई से रखने की आदत होनी चाहिये।

नींद
जब बात नींद की हो तो समझ लेना चाहिये कि न तो कम सोना और न ही ज्यादा सोना शरीर के लिये हितकर होता है। दोनों का ही बुरा असर आपके दिमाग और शरीर पर पड़ सकता है। आप के लिये केवल 6 घंटे सोना ही बेहतर होगा।

15 मिनट व्यायाम
आप सोंच भी नहीं सकते कि दिन में केवल 15 मिनट का व्यायाम आपकी जिंदगी 5 साल बढा सकता है। इसलिये रोजाना 15 मिनट व्यायाम करें।

परिवा और दोस्तों से करीबी रिश्ता
एक एक्टिव सोशल लाइफ रखने से इंसान हमेशा खुश रहता है। इससे भी आपकी जिंदगी 4 गुना बढ जाती है।

लाल मीट से तौबा करें
लाल मीट से हार्ट अटैक होने के चांस बढते हैं। खासतौर पर अगर आप इसे ज्यादा खाते हैं तो।

नट्स खाएं
मेवों में काफी एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर से फ्री रैडिकल्स निकालता है। इससे शरीर दुरुस्त रहता है। इसमें ओमेआ 3 फैटी एसिड होता है जो कि दिमाग को तेज बनाता है।

ओवरईटिंग से बचें
ओवरईटिंग एक चिंता वाली बात है क्योंकि इससे 70 प्रतिशत समस्या शरीर की पैदा हो जाती है। इससे आप मोटापे का शिकार बन सकते हैं।

मेडिटेशन
मेडिटेशन करने से आप अपने दिमाग की पावर को बढा सकते हैं और उसे शक्ति प्रदान कर सकते हैं। इससे आपकी उम्र भी बढती है।

लोगो की इज्जत करें
यह आखिरी आदत है, जिससे आप तमाम दुखों से छुटकारा पा कर अपनी जिंदगी को लंबा बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
