Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
केला खाने के 10 फायदे
कहते हैं मौसमी फल कोई भी हो उसका सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन सभी लोगों को मौसमी फल भोजन के बाद ही खाना चाहिए। केला भी एक ऐसा ही फल है जो विटामिन,प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। वैसे तो केला बारह ही महीने बाजार में उपलब्ध रहता है। लेकिन बरसात के सीजन में ये शरीर के लिए विशेष लाभदायक होता है।
केले में थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। दरसल केले में विटामिन सी, विटामिन ए, पौटेशियम और विटामिन बी6 होता है।
केला मैग्नेशियम का अच्छा स्त्रोत है, इसलिए यह बहुत जल्दी पच जाता है और आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। तो आइये जाने कुछ ऐसे ही फायदे। केले के छिलकों के अनोखे लाभ

1. ऊर्जा का स्रोत
केला ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत माना गया है, इसमेँ औसतन 105 कैलोरी पायी जाती हैं जो शरीर को किसी भी प्रकार की कमजोरी से बचाती है। अगर आप व्यायाम करने के बाद थक जाते हैं, तो तुरन्त एक केला खा लीजिए यह रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा कर आपको शक्ति देगा।

2. मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से बचाता है
कभी कभी आप बहुत ज्यादा मेहनत करते है जिसकी वजह से रात में पैरोँ में ऐंठन होने लगती हैं, इससे बचने के लिये केला खायेँ इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपके पैरों में होने वाली ऐंठन से बचाती है।

3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है
केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है जिसकी वजह से यह आपके ब्लड प्रेशर को कोण्ट्रल करता है। यह आपके शरीर में पानी की कभी कमी नहीं होने देता है और आपके शरीर को दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाता है।

4. केला खाने से ऐसिडिटी कम होती है
केले में ऐसे बहुत से तत्व पाये जाते हैं जो अम्लता यानि ऐसिडिटी से बचाते हैं। यह आपके पेट में अंदरूनी परत चढ़ा कर अलसर जैसी बीमारीयों से बचाता है।

5. कब्ज़ को दूर करता है
केले में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है। गैस्ट्रिक की बीमारी वाले लोंगो के लिये केला बहुत प्रभावशाली उपचार है। वे लोग जो जिन्हें कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें केला खाना चाहिए।

6. दस्त से बचाता है
डायरिया की वजह से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे कमज़ोरी होने लगती है। केले में पोटेशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इस लिए केला खाने से दस्त से बचा जा सकता है।

7. केले में प्रोबायोटैक तत्व पाएं जाते हैँ
केले में एफओऐस के तत्व पाए जाते हैं, जो आँतों में गुणकारक जीवाणु का विकास कर के आपको पेट से जुड़ीं बीमारीयों से बचाता है।

8. केला खाने से अच्छी नींद आती है
केले में ट्रीप्टोफेन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो सेरोटोनिन में बदल कर आपके मूड़ को अच्छा और एकाग्रता के स्तर को बढ़ाता है। जिससे आपको अच्छी नींद आती है।

9.पायें चमकदार त्वचा
केले के उपयोग से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। केले में विटामिन सी, ए, पोटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऎसे में इसे खाना और स्किन पर लगाना दोनों ही फायदेमंद होता है।

10. अपने सेक्स जीवन को सुधारें
केले में सेक्सुअल हार्मोन बढ़ानें कि छमता होती है, खासकर पुरुषों में। केले में सेरोटोनिन पाए जाता है जो संभोग के बाद कि खुशी महसूस करता है।



Click it and Unblock the Notifications
