Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
मासिक धर्म के दौरान दर्द रोकने के 7 प्रभावी उपाय
पीरियड्स के दौरान दर्द महिलाओं में एक आम समस्या है। अत: इस समस्या से निपटने के लिए बाज़ार में कई दवाईयां उपलब्ध हैं परंतु इन दवाईयों के कुछ विपरीत परिणाम होते हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन अंगों पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इस लेख में हम इस समस्या से निपटने के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो प्राकृतिक हैं तथा इनका कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं होता।
इन उपायों से न केवल दर्द की समस्या दूर होगी बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाली अन्य समस्याओं से भी आराम मिलेगा। इन तरीकों से आप घर पर ही दवाईयां बना सकते हैं। इन दवाईयों को बनाने के लिए लगने वाले घटक घर में ही उपलब्ध होते हैं तथा वे बहुत सस्ते भी होते हैं। ये तरीके हैं:
सही समय पर पीरियड्स होने के लिये खाए...

1. अदरक का उपयोग करके दर्द दूर करें
29 ग्राम अदरक को एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। इस छने हुए पानी को दिन में दो बार पीयें, आप पीरियड्स शुरू होने के 15 दिन पहले इसे प्रारंभ कर सकते हैं। इसे दो महीने तक अपनाएं, आपको निश्चित रूप से आराम मिलेगा।
पीरियड्स के दौरान चाय में सामान्य से कुछ अधिक मात्रा में अदरक का इस्तेमाल करें तथा इसे रोगी को दें। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आराम दिलाने में सहायक होगा।

2. राई (सरसों) का उपयोग करके दर्द दूर करें
राई को पानी में उबालें। इस उबाले हुए पानी में सूती कपड़ा डुबायें तथा इसे हल्के से निचोड़ें और इसे रोगी के पेट पर रखें। ऐसा करने से रोगी को आराम मिलेगा। पीरियड्स के दौरान यह उपचार दर्द से राहत पहुचाने में सहायक होता है।

3. अजवाइन का उपयोग करके दर्द रोकें
गर्म दूध के साथ आधा चम्मच अजवाइन का पावडर दिन में दो बार (सुबह और शाम) लें। पीरियड्स शुरू होने के 15 दिन पहले यह प्रारंभ करें।.

4. मेथी का उपयोग करके दर्द रोकें
मेथी को पानी में उबालें तथा पीरियड्स के दौरान दिन में दो बार एक एक कप यह पानी पीयें। इससे आपको आराम मिलेगा।

5. शाही जीरे का उपयोग करें
दो कप पानी में आधा चम्मच शाही जीरा उबालें। पानी को तब तक उबालें जब तक यह एक कप हो जाये। इस पानी को छाने तथा इसे दिन में दो बार पीयें। इससे पीरियड्स के दौरान आपको दर्द से राहत मिलेगी।

6. हींग का उपयोग करके दर्द रोकें
हींग को घी में सेंके। इसे आधा कप दूध में मिलाएं और दूध में दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे एक महीने तक प्रतिदिन दिन में तीन बार पीयें।



Click it and Unblock the Notifications
