Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
लचीलापन पाने के लिए 6 प्रभावी योगासन
कई लोग, विभिन्न वजहों से झुक या लच नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों को अपने शरीर को मेंटेन रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि ध्यान को केन्द्रित किया जाएं और खुद में आत्म विश्वास रखा जाएं। ऐसे लोगों के लिए कई प्रकार के योगासन बहुत लाभप्रद होते हैं, जिन्हे करके वह अपनी बॉडी को फिट बनाएं रख सकते हैं। इन योगासनों को करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छा होता है और शरीर में कई रोग होने से बचने की क्षमता मिलती है।
योग से कम होती है चिंता, तनाव और मनोरोग
मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम करने के लिए ऊर्जा और ध्यान की आवश्यकता होती है, अगर आप एकाग्रता से ध्यान लगाएं और हर दिन 20 मिनट इस काम में दें, तो काफी लाभ मिलेगा। यह सिर्फ एक मिथक है जिन लोगों के शरीर में लचक होती है, सिर्फ वहीं योगा कर सकते हैं। ऐसा कतई नहीं है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 6 आसनों के बारे में बताएंगे, जिन्हे कोई भी ऐसा इंसान कर सकता है जिसके शरीर में रत्ती भर भी लचक न हों। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में:

1. माउंटेन पोज या पहाड़ स्थिति
जो लोग झुकने में असमर्थ होते है, उनके लिए माउंटेन पोज या पहाड़ स्थिति सबसे अच्छा आसन होता है। इस आसन को करने के लिए आने दोनों पैरों को आपस में जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। अगर बिलकुल भी खड़े होने में समर्थ नहीं है तो दीवार के सहारे से सीधे खड़े हो जाएं।

2. बालासन
इस आसन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। यह बहुत साधारण आसन है, इसे करने से तनाव दूर होता है। इसके करने के लिए आप सबसे पहले घुटनों के बल बच्चों की तरह झुक जाएं ताकि दोनों पैरों की उंगलियां एक-दूसरे को छू सकें। इसके बाद फर्श पर अपने माथे को रखें और घुटनों को अलग-अलग कर दें और पेट को अपने पैरों के बीच आ जाने दें, और भुजाओं के बल खुद को ऊपर उठा दें।

3. अधोमुखी श्वान आसन:
यह एक साधारण आसन है जिसमें आपको कुत्ते की भांति शरीर की स्थिति को करना होता है। इस आसन को करने से चित्त में शांति आती है। ज्यादा अभ्यास करने से यह बेहतर तरीके से होता है। इसे करने के लिए हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में मिलाएं। बाद में पैरों को अलग कर दें और हथेली को जमीन पर सपाट रखें। इस आसन को करने में हाथ और पैर पर पूरे शरीर का वजन आ जाता है।

4. कुर्सी आसन :
इस आसन को करते हुए आपको बचपन के दिनों की याद आ सकती है जब आपको कुर्सी बना दिया जाता था। हां जी, इस आसन को करने के लिए कुर्सी की तरह बन जाएं। इसे करने से पैरों में मजबूती आती है और भुजाएं भी बलशाली होती हैं।

5. वृक्षासन :
यह आसन विशेष रूप से गैर-लचीले लोगों के लिए है। इस आसन को ट्री आसन भी कहते है। इसके करने के लिए अपने दाएं पैर को उठाकर ऊपर रख लें और दोनों हाथ ऊपर करके जोड़ लें और खड़े रहें। इस आसन को करने से शरीर को काफी आराम और मजबूती मिलती है।

6. शवासन :
यह आसन सबसे आसान होता है। इसके करने के लिए आपको बिल्कुल सीधे आंखे बंद करके लेट जाना है। इसे फर्श पर ही करें, न कि बिस्तर पर। इसे करने से आंखों को आराम मिलता है और शरीर को राहत मिलती है। तो क्यूं न आज से ही इन आसनों को करने की शुरूआत की जाएं।



Click it and Unblock the Notifications











