Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
महिलाओ के लिये ऐन्टी-एजिंग भोज्य पदार्थ
महिलाओ के लिये ऐन्टी-एजिंग भोज्य पदार्थ
आजकल लोग अपने आप को युवा दिखाने और महसूस करने के तरीके खोज रहे हैं। क्रियाशील जीवनशैली के साथ-साथ संतुलित भोजन से हृदयरोग के खतरे को कम किया जा सकता है जो अमरीकी महिलाओं में अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ सबसे घातक है। दमकती त्वचा पाने के लिए क्या करें और क्या न करें
ताजे समूचे रेशेदार भोज्य पदार्थ, जिनमें ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट, विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं, से सभी उम्र की महिलायें बेहतर महसूस कर सकती हैं।
यहाँ दी गई सूची में सम्मिलित भोज्य पदार्थ महिलाओं में बढ़ती उम्र के असर को कम करने में कारगर पाये गये हैं।

रसदार फल
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी, ब्लैकबेरी और गूस़बेरी सभी ऐसे भोज्य पदार्थ हैं जो शक्तिशाली ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट फ्लैवेनॉइड से भरपूर हैं और जैविक भोज्य पदार्थों में सबसे महत्वपूर्ण ऐन्टी-एजिंग तत्व होते हैं। डॉ बारबारा शुकिट्ट-हाले, पीएचडी के अनुसार संवेदनशीलता और गति सम्बन्धी विकृतियों तथा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को ये रसदार फल कम करने के साथ-साथ जलन को कम करने और मस्तिष्क प्रणाली को बेहतर करते हैं।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में साफ-सुथरे और स्वस्थ वसायें होती है जो जीवन भर स्वस्थ त्वचा और बालों के लिये आवश्यक होती हैं। सामान्य रूप से अच्छी वसायें अर्थात जैतून तेल के एकलअसंतृप्त वसीय अम्ल ज्यादातर उत्तरी अमरीकियों के आहार में नहीं होते हैं। अतिरिक्त जैतून का तेल सर्वश्रेष्ठ विकल्प होता है क्योंकि यह सबसे कम प्रसंस्कृत होता है और बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
जब जैतून के तेल में खाना पकायें तो तेल को कभी भी इतना न गर्म करें कि उसमें से धुआँ उठने लगे। हल्के से मध्यम आँच का प्रयोग करें और तेल पर नजर रखें। एक बार धुआँ उठने पर तेल खराब हो जाता है।

सैल्मन
त्वचा को लचीला बनाये रखने के लिये अमरीकी हृदय संगठन द्वारा महिलाओं को हर हफ्ते 12 औंस जंगली सैल्मन खाने की सलाह देता है।
सैल्मन में ओमेगा-3 वसीय अम्ल, विटामिन बी-12, विटामिन डी के साथ साथ सूजन कम करने और गम्भीर बीमारियों को रोकने के गुण होते हैं। सेल्मन से रक्तचाप कम होता है जो 50 वर्ष की उम्र के ऊपर की महिलाओं की आम समस्या है।

गहरी हरी पत्तेदार सब्जियाँ
केल, पालक, कोलार्ड ग्रीन, रोमेन लेट्यूस और स्विस चार्ड कुछ ऐसी गहरी हरी सब्जियाँ हैं जो विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक अम्ल, लौह, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। इन हरी सब्जियों का विटामिन बी हृदय और याददाश्त को सुरक्षित करता है। विटामिन ए त्वचा कोशिकाओं के बदलने में सहायक है और हरी सब्जियों में पाया जाने वाला ल्यूटिन दृष्टि की सुरक्षा करता है। हरी सब्जियों का ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट झुर्रियों को रोकता है। इन हरी सब्जियों में पाया जाने वाला लाइकोपीन, ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन पराबैंगनी किरणों को रोकते हैं जो त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर डालते हैं। इन हरी सब्जियों के पोषक तत्व हृदय सम्बन्धी रोगों, दमा, रियूमेटॉइड आर्थराइटिस और कई प्रकार के कैंसरों को भी रोकने की क्षमता रखते हैं।

लहसुन
लहसुन भी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके लिये लाभकारी होता है। लहसुन प्याज समूह की सब्जियों का भाग है और आपके यकृत द्वारा विष पदार्थों के हटाने तथा कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्वों को दूर करने में सहायता करता है। कोशिकाओं के क्षरण को रोकने के साथ-साथ लहसुन रक्त को पतला रखता है और हृदय रोगों को रोकता है। इस सूची के कई भोज्य पदार्थों की तरह लहसुन भी ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट से भरपूर होता है। यह असामान्य प्रकार की कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है और रक्त संचार को बढ़ाकर मस्तिष्क को जागरूक करता है।

आप क्या कर सकते हैं
स्वस्थ खाने का यह मतलब नहीं है कि आप वह न खायें जो आपको पसन्द हो। बल्कि यह शरीर के लिये आवश्यक पोषक तत्वों को ग्रहण करने के लिये है। पोषण सम्बन्धी सही जानकारी के साथ आप अपने शरीर को जीवन भर शानदार बनाये रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
