Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
बारिश में रहें सावधान! आंखों और त्वरा के इंफेक्शन का खतरा
मौसम तेजी से बदल रहा है। भयंकर गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच अब काफी छिटपुट बरसात हो रही है। बीच-बीच में उमस भी बढ़ जाती है। ऐसे में कई तरह की बीमारी होना आम बात है। यही नहीं मौसम के बदलते मिजाज के साथ संक्रामक रोगों के पैर पसारने का खतरा मंडराने लगा है। इनमें सबसे ज्यादा त्वचा और आंखों की बीमारियां लोगों को परेशान करती हैं।
ऐसे में चिकित्सक त्वचा पर विशेष ध्यान देने और सफाई पर जोर दे रहे हैं, जिससे त्वचा सम्बन्धी रोगों से बचा जा सके और ये फैले नहीं वहीं इस मौसम में सबसे ज्यादा आंखों पर ध्यान देने की सलाह भी विशेषज्ञ दे रहे हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक बदलते मौसम में अक्सर लोग अपनी आंख को लेकर लापरवाह हो जाते हैं, जो कभी-कभी बड़ी समस्या की वजह बन जाता है। इस मौसम में आंखों में वायरल संक्रमण होने का खतरा ज्यादा रहता है। चिकित्सकों के मुताबिक कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर इन परेशानियों से बचा जा सकता है।
चिकित्सकों के मुताबिक बैक्टीरिया, वायरस और दूसरी एलर्जी गर्मियों और बरसात के मौसम में पनपती है जो आंखों को अपना शिकार बना सकती है। अगर ऐसा संक्रमण हो जाए तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। इसे अनदेखा करने पर आंखों के कार्निया को नुकसान पहुंच सकता है इन संक्रमण से बचने के लिए कुछ उपाय राहत दे सकते हैं। कैसे करनी है आंखों व त्वचा की देखभाल देखें स्लाइडर में।

कॉन्टैक्ट लेंस साफ रखें
अपने 'कॉन्टैक्ट लैंस' को अच्छे से साफ करके उपयोग में लाएं।

दूसरों का तौलिया न लें
आंखों को मलने से बचें और किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ तौलियां न लें।

बार-बार हाथ धोयें।
हाथों को हमेशा साफ रखें, क्योंकि संक्रमण सबसे पहले हाथों में ही आता है।

धूप से बचें
धूप निकलने पर चश्मे का इस्तेमाल करें, चश्में केवल धूप से ही नहीं बल्कि धुएं और गंदगी से होने वाली एलर्जी से भी बचाते हैं।

जानवरों से दूर रहें
पालतू जानवरों को न छूएं और उन्हें बिस्तर पर न चढ़ने दें।

आंखों की मेकअप किट किसी को न दें
आंखों के मेकअप का सामान किसी के साथ न बांटे, क्योंकि ऐसा करने पर दूसरों का इंफेक्शन आप तक पहुंच सकता है।

आंखों को धोते रहें
गर्मी और बरसात के दौरान आंखों की सफाई पर विशेष ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
