Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लाफ्टर योग करने के प्रभावशाली लाभ
क्या आप परेशान, दुखी और उदास हैं? क्या आप अपने जीवन में और अधिक हंसी और खुशी लाना चाहते हैं? आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लाफ्टर योग बहुत ही अच्छा है। आइये जानते हैं इसके लाभ-
1. अच्छा मूड और अधिक हंसी: चाहे आपका निजी जीवन हो, व्यवसायिक जीवन हो या फिर सामाजिक जीवन, आप जो कुछ भी करते हैं वह आपके मूड पर निर्भर करता है। अगर आपका मूड अच्छा है तो आप काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। लाफ्टर योग आपकी मस्तिष्क कोशिकाओं में एंडोरफिन नामक रसायन उत्पन्न करके कुछ ही मिनटों में आपके मूड को बदल देता है। ऐसा होने पर आप दिनभर खुश और अच्छे मूड में रहेंगे तथा सामान्य से अधिक हसेंगे।

2. तनाव दूर करने के लिए एक स्वास्थ्यप्रद व्यायाम: लाफ्टर योग एक एरोबिक व्यायाम (कार्डियो वर्कआउट) है जो आपके शरीर और मस्तिष्क में अधिक आॅक्सीजन पैदा करता है जिससे आप दिनभर अधिक स्वस्थ और उर्जावान महसूस करते हैं। केवल लाफ्टर योग ही एक ऐसा नियमित व्यायाम है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तनाव को एकसाथ कम करता है। स्वस्थ रहना है तो खुलकर हंसें
3. स्वास्थ्य लाभ: अगर आप बीमार है तो आप जीवन का आनंद नहीं ले सकते हैं। लाफ्टर योग आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे आप न केवल बीमार होने से बचते है बल्कि यह आपको उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, डिप्रेशन, अर्थराइटिस, एलर्जी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कमरदर्द, फाइब्रोमाइलगिया, माइग्रेन सिरदर्द, मासिक धर्म संबंधी बिमारियाँ, कैंसर जैसी अनेक बिमारियों से निजात पाने में भी मदद करता हैं।
4. जीवन की गुणवत्ता: जीवन की गुणवत्ता अच्छे दोस्तों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है जिनके साथ हमारा सौहार्द्र का रिश्ता होता है। लाफ्टर एक सकारात्मक एनर्जी है जो जल्दी से लोगों के साथ जुड़ने और रिश्ते सुधारने में मदद करता है। अगर आप अधिक हंसते हैं, तो आप अधिक दोस्त को आकर्षित करेंगे।
5. चुनौतीपूर्ण समय में सकारात्मक दृष्टिकोण: अच्छा समय में हर कोई हंस सकता है, लेकिन चुनौतियों से घिरा होने पर कर कोई कैसे हँस सकता है? लाफ्टर एक सकारात्मक मानसिक अवस्था बनाने में मदद करता है ताकि आप नकारात्मक स्थितियों और नकारात्मक लोगों का सामना कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
