Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गुड़हल की पत्तियों के लाभ
गुड़हल, फूलों वाला पौधा है जो संसार के कई क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे मार्श पौधे के रूप में भी जाना जाता है। पिछली कई सदियों से इसे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इस्तेमाल किया जाता है। गुड़हल की पत्तियां, ब्लड़प्रेशर और हाइपरटेंशन के लिए काफी कारगर साबित होती है।
आजकल मार्केट में गुड़हल की पत्तियों के कई प्रोडक्ट मिलते है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते है। कई देशों में इसकी पत्तियों की ब्रिकी होती है, जिनसे दवाईयां बनाई जाती है। इसकी पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ निम्म प्रकार है : गुणों से भरपूर है गुड़हल की पत्ती

1) कैंसर से लड़ता है :
गुड़हल की पत्तियों में ऐसे गुण होते है जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को सही करने में मदद करता है। अगर आप गर्म पानी के साथ इसकी पत्तियां लें, तो काफी लाभ मिलेगा। इसकी पत्तियां भी पीसकर घाव पर लगाई जा सकती है, जिससे कैंसर के घाव भरने में आराम मिलेगा।

2) सर्दी - जुकाम से बचाता है :
गुड़हल की पत्तियों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो सर्दी, जुकाम और सिरदर्द से बचाता है। यह गुड़हल की पत्तियों का सबसे अच्छा गुण होता है।

3) एनर्जी और इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाता है :
गुड़हल की पत्तियां, शरीर को एनर्जी प्रदान करती हैं और इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाती हैं। जिन महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान समस्या होती है, वह इसकी पत्तियों को सुखाकर गर्म पानी से लें, इससे उन्हे लाभ मिलेगा।

4) बढ़ती उम्र और दानों को रोकता है :
चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और दानों को ये पत्तियां सही कर देती है और फेस को ग्लो प्रदान करती हैं।

5) मेटाबोल्जिम को बढ़ाता है
: हिबिस्कस की पत्तियां, शरीर में मेटाबोल्जिम को बढ़ाती है और बॉडी में लिक्विड की मात्रा को मेटेंन रखता है।

6) कोलेस्ट्रॉल को घटाता है :
गुड़हल की पत्तियां, बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और शरीर के तापमान को संतुलित बनाएं रखता है।

7) बालों को झड़ने से रोकता है :
गुड़हल की पत्तियों से बालों के झड़ने से राहत मिलती है। इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और इसे शैम्पू करने के बाद बालों में लगाएं और घंटे भर बाद धो लें। इससे झड़ते हुए बालों से राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
