Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन कम करने वाली पांच चाय
वजन कम करना तब बहुत मुश्किल हो जाता है जब आप पिज्जा, बर्गर, पनीर से भरी सेंडविच और शराब का सेवन आसानी से कर सकें। इस स्थिति में अपनी इच्छाओं पर काबू रखना काफी मुश्किल हो जाता है। साथ ही एक्सरसाइज के जरिए अतिरिक्त वजन को कम करना भी बेहद चुनौतिपूर्ण होता है।
कुछ ऐसे सुपर फूड हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। वेजटेबल, फल और कुछ बेव्रिज भी वजन कम करने में मददगार होते हैं। चाय भी एक ऐसी ही बेव्रिज है जिसका इस्तेमाल लोग बड़ी संख्या में वजन कम करने के लिए करते हैं। ऐसी कई चाय हैं जो वजन कम करने में मददगार होती हैं। साथ ही चाय से शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचता है। चाय ऊर्जा को बढ़ती है और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करती है। इतना ही नहीं, इसमें कैंसर को रोकने के भी कई गुण पाए जाते हैं। वर्तमान में चाय वजन कम करने के लिए काफी चर्चित हो रही है। मोटापा कम करे नींबू की चाय
आज हम आपको कुछ ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जो वजन कम करने के लिए जानी जाती हैं।

1. ग्रीन टी
अगर आप वजन कम कर रहे हैं और सुबह के समय ग्रीन टी नहीं ले रहे हैं तो आप गलत दिशा में जा रहे हैं। ग्रीन टी में कुछ ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। यही बढ़ा हुआ मेटाबॉलिज्म शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करता है। साथ ही ग्रीन टी में कुछ एंटीआक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्सीपफाइ करने में भी मदद करते हैं। डिटॉक्सीफिकेशन से भी वजन तेजी से कम होता है।

2. दूध वाली चाय
हालांकि दूध वाली भारतीय चाय में काफी सुगर होता है, फिर भी यह भूख को खत्म करने में मदद करती है। अगर इसे सुगर फ्री रखा जाए और बिना मलाई वाले दूध से बनाया जाए तो ये वजन कम करने का भी अच्छा विकल्प है। इस चाय से भूख की इच्छा कम होती है, जिससे भोजन करने का मन नहीं करता है। वजन कम करने वाली चाय में भारतीय दूध की चाय का भी विशेष महत्व है।

3. ब्लैक टी
ब्लैक टी में नींबू मिलाकर पीने से आप बिना पसीना बहाए और डाइटिंग किए वजन को कम कर सकते हैं। ब्लैक टी शरीर में ऊर्जा के स्तर और स्टेमिना को बढ़ाती है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन को निकालने में भी मदद करती है।

4. ऊलांग टी
ऊलांग टी फैट को कम करती है, फैट को बर्न करती है और शरीर में कोलेस्टेरोल की मात्रा को भी घटाती है। अगर आप ऊलांग टी का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले इसे 20 से 30 मिनट तक उबाल लें। वजन कम करने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करें।

5. रोज टी
चाय बनाने के दौरान इसमें गुलाब की कुछ पत्ती मिलाकर रोज टी तैयार किया जाता है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोज टी काफी फायदेमंद होती है। साथ ही रोज टी शरीर से टॉक्सिन को निकालती है, त्वचा को निखारती है और वजन कम करने में मदद करती है।



Click it and Unblock the Notifications
