Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
क्या आपको मालूम है किन-किन कारणो से होता है कब्ज?
क्या अक्सर आपकी सुबह कब्ज की समस्या से गुजरती है? क्या आप सुबह देर तक वॉशरूम में बैठे रहते हैं? अगर हां, तो अब देर ना करें और अपनी इस दशा का तुरंत निदान करें। कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में कई लोग अंजान हैं।
कब्ज से छुटकारा पाने के 15 घरेलू उपचार
आपको कब्ज, शरीर में कमजोरी, हाईपोथायराइड या सही मात्रा में पानी ना पीने, आदि के कारण सकता है। कब्ज की समस्या दवाइयां खाने के कारण भी हो सकती है। एक बार अगर कब्ज होने का कारण पता चल जाए, तो आप इसका सही से निदान करना भी सीख जाएंगे।
पेट दर्द, गैस, या लूज मोशन, सबका इलाज है यहां
अब आइये जानते हैं कि कब्ज की समस्या के पीछे आखिर कौन - कौन से कारण छिपे हुए हैं?

पेनकिलर
एस्पिरिन और आईब्रूफिन दो ऐसी पेनकिलर्स हैं, जो व्यसकों में कब्ज पैदा करने के लिये जानी जाती हैं। ऐसे रोगी जो किसी कारणवश इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उन्हें दिनभर में खूब सारा पानी पीना चाहिये।

हाइपोथायराइडिज्म
जिनकी थायराइड ग्रंथी ठीक से काम नहीं करती, उनका मेटाबॉलिज्म कमज़ोर हो जाता है। यह पेट पर भी लागू होता है। इस तरह से खाया गया खाना बडी ही देरी से पचता है और कब्ज हो जाता है।

एलर्जी
कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दूध, दही और दूध से बनने वाले प्रोडक्ट हजम नहीं होते। इससे उन्हें कब्ज हो जाता है और कई बार तो उन्हें डायरिया भी हो जाता है।

व्यायाम में कमी
व्यायाम करने से शरीर में मल को निकालने वाला पदार्थ जिसे हम म्यूकस कहते हैं, वह बनता है। लेकिन जब हम व्यायाम नहीं करते हैं या फिर हमारी लाइफस्टाइल में किसी भी प्रकार की दौड भाग नहीं रहती, तो यह बनना बंद हो जाता है, जिससे कब्ज हो जाता है।

विटामिन
अच्छी सेहत के लिये हम सभी विटामिन का सेवन करते हैं। पर जब यह विटामिन हमारे शरीर में रिएक्ट करने लगे तो कब्ज जैसी समस्या पैदा हो जाती है। हांलाकि, हर विटामिन रिएक्शन नहीं पैदा करते। लेकिन कैल्शियम और आयरन कभी कभी सूट नहीं करते।

टॉयलेट को कंट्रोल करने से
कई लोगों की आदत होती है कि वह पबलिक टॉयलेट में जाना पसंद नहीं करते। ऐसा कई बार करने से कब्ज की समस्या पैदा होती है।

डिप्रेशन
डिप्रेशन लेने से भी कब्ज होता, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। जब तनावपूर्ण फीलिंग पैदा होती है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है।

एंटासिड
सीने में जलन पैदा होने पर अगर आप एंटासिड खाते हैं, तो भी कब्ज हो सकता है। क्योंकि इस दवाई में कैल्शियम और एल्यूमीनियम के घटक होते हैं।

पानी की कमी
पानी ना पीना भी कब्ज की बीमारी पैदा करता है। अगर आपकी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, तो आप गरम पानी का सेवन करें।

गर्भावस्था
अगर आप को कई दिनों से कब्ज की समस्या है तो, हो सकता है कि आप गर्भवती हों। आप को इसकी जांच करवानी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications