Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
शराब पीने के शौकीन लोग जानें हैंगओवर उतारने के ये तरीके
शराब पीने के शौकीन लोगों के लिये हैंगओवर कोई दूसरा नाम नहीं रह गया है। हैंगओवर का असर इतना बुरा हो सकता है कि यह आपके दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर सकता है। जो लोग शराब पीते हैं वे हैंगओवर से बचने का कोई ना कोई उपाय ढूंढते ही रहते हैं। शराब पीने से पहले या बाद में ऐसा क्या खाएं या क्या करें, जिससे हैंगओवर ना हो, आज हम इसके बारे में ही जानकारी देंगे।
शराब पीने से पहले क्या खाएं?
कई लोग शराब ना चढे़ इसके लिये चीज़ का सेवन करेंगे और कुछ लोग उस दौरान स्मोकिंग से दूरी बना लेंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि शराब की खुमारी दूसरे दिन सिरदर्द, थकान, चक्कर या वॉमिटिंग ले कर ना आए तो जरुरी है यह जान लेना कि हैंगओवर से कैसे बचें।
आइये जाने कुछ ऐसे आसान से ट्रिक जिससे आप बच सकते हैं हैंगओवर से -

धूम्रपान ना करें
अगर आप नहीं चाहते हैं कि दूसरे दिन आप का सिर भारी लगे तो, अच्छा होगा कि आप ड्रिंक करते वक्त स्मोक ना करें।

चीज़ का सेवन करें
ड्रिंक करते वक्त चीज़ का भी सेवन करना चाहिये। इससे शराब पूरी तरह नहीं चढ़ेगी और हैंगओवर की समस्या नहीं होगी।

सोडा की जगह जूस
ड्रिंक करने से पहले शराब में सोडा की जगह पर जूस मिक्स करें।

ना पियें खाली पेट
शराब पीने से पहले थोड़ा बहुत खा लेना चाहिये। खाली पेट शराब पीने से आप काफी हाई हो सकते हैं।

विटामिन खाएं
अगर आप हैंगओवर से बचना चाहते हैं तो, विटामिन की गोलियों का सेवन जरुर करें। ये विटामिन की गोलियां प्राकृतिक रूप से शराब के लेवल का प्रभाव कम कर देंगी।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में मौजूद वसा आपके शरीर को शराब अवशेषित करने से रोकेंगे। शराब से पहले जैतून के तेल का सेवन किसी भी तरह से करना चाहिये।

ना पियें हर्बल टी
शराब पीने के बाद आपको किसी भी प्रकार के हर्बल चाय का सेवन नहीं करना चाहिये। हर्बल टी में मौजूद एसेंस शराब के प्रभाव को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है, जिससे आप काफी ज्यादा हाई महसूस कर सकते हैं।

दो अंडे खाएं
शराब पीने के बाद आपको दो उबले अंडों का सेवन करना चाहिये। इससे शराब शरीर में जा कर बैलेंस हो जाएगी और आपको हैंगओवन नहीं होगा।

एनर्जी ड्रिंक
शराब पीने के बाद शरीर में एलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है। इसलिये या तो नारियल पानी का सेवन करें या फिर एनर्जी ड्रिंक का। आप चाहें तो संतरे का जूस भी पी सकते हैं।

ना पियें कॉफी
शराब पीने के दूसरे दिन सबसे पहले कॉफी ना पियें। इससे शरीर और भी ज्यादा डीहाइड्रेट हो जाता है।

खूब पानी पियें
ड्रिंक करने के बाद अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करें, इससे आपका शरीर डीहाइड्रेट नहीं होगा और शराब ज्यादा नहीं चढ़ेगी।

टोस्ट का सेवन करें
टोस्ट का सेवन करने से शराब का प्रभाव कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
