Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्मोकिंग छोड़ने के सिंपल और प्रभावशाली घरेलू नुस्खे
हाल ही में एक रिसर्च दृारा पता चला है कि भारतीय धूम्रपान करने में सबसे आगे हैं और वे एक दिन में लगभग 8.2 सिगरेट पी जाते हैं। आज की तनाव भरी जिंदगी में सिगरेट स्मोकिंग एक आम आदत बनती जा रही है।
READ: स्मोकिंग छोड़ने के बाद पड़ते हैं कुछ अच्छे और बुरे प्रभाव
लोगों को इसके बुरे परिणामों के बारे में सब कुछ पता है लेकिन वे इसकी आदक को छुड़ाने में नाकामियाब होते नज़र आ रहे हैं। कई वे लोग जो स्मोकिंग छोड़ने का प्रण तो लेते हैं मगर एक या दो ही दिनों में उसे तोड़ भी देते हैं।
READ: स्मोकिंग के बारे में गलत धारणायें
पर अगर आपने हमेशा के लिये समोकिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है तो हम आपकी मदद करने से पीछे नहीं रहेंगे। हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे जिसकी मदद से आप आराम से स्मोकिंग छोड़ सकते हैं।

ओट्स
ओट्स शरीर से घातक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर स्मोकिंग की चाहत को कम करने में मदद करता है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद जो लक्षण होते हैं वह उससे भी उबरने में मदद करता है।

पानी
यह भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में बहुत ही प्रभावकारी है। भोजन करने से 15 मिनट पहले एक गिलास पानी पियें जिससे मैटाबॉलिक रेट नियंत्रित रहें। इसके अलावा दिनभर थोड़ा थोड़ा पानी जरुर पियें।

अंगूर के बीज का अर्क
यह क्षारीय प्रकृतिक का होता है, जो कि रक्त में एसिडिटी को कम करता है और फेफड़ों तथा शरीर को स्मोकिंग से जो नुकसान हुआ है, उससे बचाता है।

शहद
शहद में विटामिन्स, एंजाइम और प्रोटीन होता है जो कि आराम से स्मोकिंग की आदत को छुड़वाने में मदद करेगा। हमेशा शुद्ध शहद का प्रयोग करें क्योंकि उसी से अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

मूली
घिसी मूली खाने से उन लोगों को लाभ मिल सकता है, जो चेन स्मोकर्स या फिर बुरी लत से पीडित हैं। इसका अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे शहद के साथ खाएं।

मुलेठी
जब भी स्मोकिंग का मन करे तो आप मुलेठी की दातून ले कर उसे चबा सकते हैं, आपकी स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाएगी। यह पेट भी ठीक रखती है।

लाल मिर्च
लाल मिर्च श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करती है। यह स्मोकिंग की चाहत को भी खतम करती है। इस मसाले को अपने खाने में प्रयोग करने के साथ ही 1 गिलास पानी में चुटकी भर भी प्रयोग कर सकते हैं। आपको इससे तुरंत राहत मिल जाएगी और यह लंबे समय तक काम करेगा।

जिनसेंग
यह एक शक्तिशाली हर्ब है, जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा देता है, जिससे तनाव कम होता है। जब आप स्मोकिंग छोड़ रहे होते हैं, तो आपका शरीर तनाव और आलस्य की चपेट में आ जाता है। जिनसेंग इन सबसे निपटने में मदद करता है।

CoEnzyme Q-10
यह एक प्रकार का एंजाइम है जो कि नेचुरल फर्मेन्टेड मटेरियल से तैयार किया जाता है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी है। यह ना केवल निकोटीन की लत को ही कम करता है बल्कि स्मोकिंग दृारा फेफड़ों की जो छती हुई है उसे भी ठीक करता है।



Click it and Unblock the Notifications
