Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोने के दौरान आपका शरीर करता है ये विचित्र काम
शरीर के लिए सोना बहुत जरूरी होता है ताकि उसे आराम मिल सके, सोचने की शक्ति में बढ़ोत्तरी हो सके, विचार फिर से ऊर्जावान हो सके।
READ: गर्म रातों में सोने के लिए 10 टिप्स
आप जब भी सोकर उठते हैं तो आपको बिल्कुल रिफ्रेश फील होता है। हमें कुछ भी पता नहीं चलता है जब हम सो जाते हैं। बुद्ध का कहना है कि हम मर जाते हैं जब सोते हैं। जो भी हो, सोने के बाद ताजगी आ जाती है और मन हल्का हो जाता है।
READ: दोपहर की झपकी जरुर लें क्योंकि इससे होते हैं ये फायदे
सोने के बाद हमें पता नहीं होता है, लेकिन दिमाग और दिल लगातार काम करते ही रहते हैं। इस दौरान बहुत कुछ ऐसा होता है जो हमें पता भी नहीं चलता है। आइए जानते हैं सोने के दौरान हमारा शरीर क्या-क्या प्रतिक्रिया देता है।

1. शरीर का तापमान गिर जाता है:
रात में सोने के दौरान शरीर का तापमान गिर जाता है। ऐसा प्राकृतिक रूप से होता है, क्योंकि आपका शरीर सोने के लिए तैयार होता है जिसके लिए ब्रेन मेलाटोनिन को रिलीज करता है। शरीर का सबसे कम तापमान 2 बजे के तकरीबन होता है, यही कारण है कि अक्सर आपको इसी समय के आसपास कम्बल ढूंढने की जरूरत पड़ जाती है।

2. आपको फिट महसूस होता है:
सोने के दौरान आपका शरीर वजन को घटाने में सहायता प्रदान करता है। अगर आप चाहें तो सुबह उठकर माप सकते हैं क्योंकि रात के खाने को पचाने में शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। नींद कम लेने से वजन घटाने के प्लान पर पानी फिर सकता है।

3. कुछ देर के लिए लकवाग्रस्त हो जाते हैं:
जब आप नींद लेते हैं तो कुछ देर के लिए आपको पता ही नहीं चलता है कि आप कहां है, क्या कर रहे हैं और खुद से कुछ भी नहीं कर पाते है, जब तक कि आपकी नींद नहीं टूट जाती है। ऐसा अक्सर बुरे सपनों में होता है, कई बार हमें ऐसा लगता है कि हमारे ऊपर कोई बैठा है या हमें उठना है पर हम उठ नहीं पाते हैं। ऐसी विवशता अक्सर सोने के दौरान होती है। ऐसा आरईएम फेज़ के दौरान होता है जिसमें शरीर, गहरी नींद में चला जाता है।

4. जैसे आप गिर रहे हों:
नींद में ऐसा अक्सर लगता है कि हम गिर रहे हैं, जब तक कि कोई आपको जगा न दें या आपकी नींद न टूट जाएं। इसे हाईपनोटिक पल्स कहते हैं। हर किसी को कभी न कभी ऐसा महसूस होता ही है। कई बार सोने के तुरंत बाद लगता है कि बेड से गिर जाएंगे।

5. आंखें घूमती हैं:
सोने के दौरान आंखें लगातार घूमती रहती हैं। अगर कोई आंखें खोलकर सोता है तो आप इसे आसानी से देख सकते हैं। ऐसा अक्सर नींद पूरी होने के दौरान होता है। रिफ्रेश होने के बाद भी अगर आप सोते रहते हैं तो आंखों का मूवमेंट शुरू हाे जाता है।

6. सेक्स करने की इच्छा:
सोने के दौरान अक्सर पुरूषों में शीघ्रपतन हो जाता है और महिलाओं को सेक्स करने के सपने आते हैं क्योंकि सोने के दौरान सबसे ज्यादा सेक्स इच्छा होती है। इस दौरान अनकही बातों के बारे में सोचता है और आपको उसी तरीके से रिलेक्स करता है क्योंकि बॉडी को काम करने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऑक्सीजन के जरिए, सफेद रक्त कणिकाएं पूरे शरीर में पहुंचती हैं। इसलिए ये इच्छाएं दिमाग की उपज होती है।

7. पेट फूल सकता है:
सोने के दौरान यह समस्या अक्सर हो जाती है। रात में सोने के दौरान, शरीर भोजन को पचाने की प्रक्रिया में लगा होता है, ऐसे में गैस बनने की समस्या होती है लेकिन वह रिलीज नहीं हो पाती है। इस कारण, पेट फूल जाता है। लेकिन इस प्रकिया में अगर गैस निकलती है तो आपको व अन्य लोगों को पता नहीं चल पाता है, इसलिए कोई चिंताजनक बात नहीं है।

8. शरीर में झटका लगता है:
कई बार आपको ऐसा होता होगा कि आप जैसे ही सोने वाले होगें, वैसे ही शरीर में झटका लगता है और नींद खुल सी जाती है। 70 प्रतिशत लोगों को सोने के दौरान ऐसा महसूस होता है। इसे हाईपेनिक जर्क कहते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा चिंता या तनाव के कारण होता है जो शारीरिक प्रक्रिया में बाधा डालता है।

9. त्वचा, कोलेजन को उत्पादित करती है:
हम सभी जानते हैं कि चेहरे की त्वचा को दमकता बनाएं रखने के लिए कोलेजन कितना महत्वपूर्ण है। सोने के दौरान चेहरे की त्वचा को प्राकृतिक रूप से कोलेजन को निर्मित करती है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप सोने से पहले चेहरे को धुलें और क्रीम लगाकर सोएं। इससे मॉश्इचर त्वचा में पहुंच जाएगा और आपकी त्वचा दमकेगी।



Click it and Unblock the Notifications
