Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
8 फल तथा सब्जियां जिनमें सबसे अधिक कीटनाशक होते हैं
पर्यावरण कार्यकारी समूह प्रतिवर्ष ऐसे खाद्य पदार्थों की एक सूची जारी करता है जिनमें बहुत अधिक मात्रा में कीटनाशक होते हैं। इसका अर्थ यह है कि आपको ऐसे पदार्थ हमेशा ऑर्गेनिक खरीदने चाहिए क्योंकि इन पदार्थों में से इन हानिकारक कीटनाशकों को अलग करना बहुत मुश्किल होता है।
पर्यावरण कार्यकारी समूह प्रतिवर्ष कृषि विभाग से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करता है तथा खाद्य पदार्थों में उपस्थित कीटनाशकों के आधार पर उनकी रैंकिंग करता है।
कुछ आसान से टिप्स जिसके प्रयोग से आप केमिकल फ्री सब्जियों से बच सकती हैं...
कीटनाशक मिले फल और सब्जियों को खाने से ना केवल आपकी ही बल्कि आपके बच्चों की भी तबियत खराब हो सकती है। आइये जानते हैं कौन से आहार में कितने कीटनाशषक मिले हुए हैं।

1. सेब
शोधकर्ताओं के अनुसार सेब में लगभग 45 से अधिक कीटनाशक पाए जाते हैं। इसका कारण यह है कि इन्हें कीड़ों और फफूंद से बचाने के लिए किसान इन पर विभिन्न प्रकार के रसायनों का छिड़काव करते हैं।

2. स्ट्रॉबेरीज़
स्ट्रॉबेरीज़ पर 40 से भी अधिक कीटनाशक पाए जाते हैं। हालाँकि फ्रोज़न स्ट्रॉबेरीज़ पर कम कीटनाशक होते हैं। यदि आप स्ट्रॉबेरीज़ का कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आप अनानास और कीवी खा सकते हैं।

3. अंगूर
सच यह है कि अंगूरों पर बहुत अधिक मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। यद्यपि एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार आयात किये गए अंगूरों में 50 विभिन्न प्रकार के कीटनाशक पाए गए हैं। किसान इन पर बहुत अधिक कीटनाशकों का छिडकाव करते हैं क्योंकि उन्हें डर रहता है कि अंगूरों पर सभी प्रकार के कीट हमला कर सकते हैं। कीटनाशकों के परीक्षण में किशमिश में भी बहुत अधिक मात्रा में कीटनाशक पाए गए जो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

4. आडू
अधिक स्पष्ट रूप से विभिन्न अध्ययनों के अनुसार आडू पर 60 से अधिक कीटनाशक पाए जाते हैं। यदि जहाँ आप रहते हैं वहां ऑर्गेनिक आडू न मिलते हों तो अन्य सुरक्षित विकल्प जैसे तरबूज़, संतरे, मौसंबी या नारंगी का उपयोग करने का प्रयत्न करें।

5. पालक
शोधकर्ताओं के अनुसार पालक में 50 से अधिक कीटनाशक पाए जाते हैं। फ्रोज़न पालक में भी बहुत अधिक कीटनाशक होते हैं तथा कैन में पाए जाने वाले पालक में कुछ कम कीटनाशक पाए जाते हैं।

6. चेरी टमाटर
स्वयं चेरी टमाटर उगाने का प्रयत्न करें। इसके लिए बहुत अधिक स्थान की आवश्यकता नहीं होती तथा इन्हें उगाना कठिन भी नहीं है। यदि आप स्वयं इन्हें नहीं उगा सकते तो ऑर्गेनिक कृषि बाज़ार से या अपनी स्थानीय किराना दुकान से इन्हें खरीदने का प्रयत्न करें।

7. आलू
दुर्भाग्य से इस लोकप्रिय सब्ज़ी को आज की सबसे अधिक विषारी सब्ज़ी माना जाता है। यूएसडीए के परीक्षण के अनुसार आलू में 30 से भी अधिक कीटनाशक पाए जाते हैं। शकरकंद में कीटनाशकों के मिलने की संभावना कम होती है।

8. मिर्ची
सच्चाई यह है कि मिर्ची में बहुत अधिक मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। जिस कारण से किसान फलों और सब्जियों पर कीटनाशकों का छिडकाव करते हैं उसी कारण से वे मिर्च पर भी कीटनाशक छिडकते हैं। उन्हें डर होता है कि उनके उत्पाद ख़राब न हो जाएँ। ऑर्गेनिक मिर्च का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
