Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
बडे़ ही काम के दादी मां के ये 11 घरेलू नुस्खे
कोई भी बीमारी हो उसके लिये सबसे बेहतर घरेलू नुस्खे ही रहते हैं। चाहे तो सिर में दर्द हो या फिर हाई बीपी की समस्या हो, घर की रसोई में रखे मसाले हर वक्त काम आ जाते हैं। आज कल बहुत ही कम लोग हैं जो घरेलू नुस्खे आजमाते हैं मगर दोस्तों अगर पुराने जमाने की बात की जाए तो हमारी दादी - नानी इन्हीं के भरोसे अपनी पूरी जिंदगी काट लेती थीं।
आप भी आजमा सकते हैं हमारे दिये गए इन घरेलू नुस्खों को, जो हैं बडे़ ही काम की चीज़। पर हां, इन नुस्खों से अगर आपको कोई तकलीफ होती है तो इसे तुरंत ही छोड़ दें क्योंकि हर चीज़ हर किसी को सूट नहीं करती। तो आइये जानते हैं उपयोगी घरेलू नुस्खों के बारे में-
सफ़ेद बालों के लिए जांचे परखे 29 घरेलू उपचार

मासिक धर्म दर्द
एक गिलास ठंडे पानी में 2-3 नींबू निचोड़ कर रोज पीने से राहत मिलती है।

तेज सिरदर्द
सेब को छील कर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिला कर सुबह खाली पेट खाएं।

पेट फूलना
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिला कर पियें।

गले की खराश
2-3 तुलसी की पत्ती को पानी में उाबलें और उस पानी से गरारा करें।

मुंह का अल्सर
पका केला और शहद मिला कर खाने से तुरंत राहत मिलती है। या फिर इसे पेस्ट बना कर भी मुंह में लगाया जा सकता है।

हाई बी पी
3 ग्राम मेथी दाना पावडर सुबह-शाम पानी के साथ लें। इसे पंद्रह दिनों तक लेने से लाभ मालूम होता है। यह डायबिटीज में भी लाभकारी है।

अस्थमा
आधा चम्मच दालचीनी पावडर को एक चम्मच शहद के साथ मिक्स कर के रात में सोने से पहले खाएं।

रूसी
कपूर और नारियल तेल लगाएं। इसे रोज रात को सोने से पहले भी लगाया जा सकता है।

बालों का सफेद होना
सूखा आंवले को बीच से काट कर नारियल तेल में उबालें और फिर उसी तेल से सिर की मालिश करें।

डार्क सर्कल
संतरे के रस को ग्लीसरीन के साथ मिक्स कर के आंखों के नीचे लगाएं।

शरीर पर जलना
शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता है।



Click it and Unblock the Notifications