Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ग्रीन टी से घटाएं वजन, सप्लीमेंट्स को करें ना
(आईएएनएस)| वजन घटाने के लिए ग्रीन टी सप्लीमेंट्स लेने पर विचार कर रहे हैं, तो एक बार और सोचिए। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इसका स्वास्थ्य पर बेहद हानिकारक प्रभाव हो सकता है। यहां तक कि आपका लीवर (जिगर) खराब हो सकता है। ग्रीन टी सप्लीमेंट्स लेने की बजाय अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो न सिर्फ आपका लीवर खराब होने का जोखिम कम होगा, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
निष्कर्ष में यह बात सामने आई है कि सप्लीमेंट्स लेने के पहले ग्रीन टी का सेवन उसके प्रतिकूल प्रभावों को कम कर सकता है।

पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में फूड साइंस के प्रोफेसर जोश लैंबर्ट ने कहा, "सप्लीमेंट्स लेने की बजाय ग्रीन टी के सेवन के फायदे का आपको खुद अहसास होगा और लीवर से संबंधित जोखिम से भी बचे रहेंगे।"
ग्रीन टी फेस पैक लगा कर बन जाएं रानी
ग्रीन टी में 'कैटेकिंस' तथा 'पॉलिफिनॉल्स' होता है, जो स्वाभाविक एंटीऑक्सिडेंट है। जानवरों पर किए गए कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि पॉलिफिनॉल्स मोटापा कम करने में कारगर भूमिका निभाता है।
लैंबर्ट ने कहा, "हमारा मानना है कि यह अध्ययन इस बात की ओर संकेत करता है कि जो लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं, वे ग्रीन टी सप्लीमेंट्स के कारण होने वाले लीवर के बुरे प्रभावों के प्रति बेहद कम संवेदनशील होंगे।"
10 तरह की ग्रीन टी जिनके हैं 20 तरह के स्वास्थ्य लाभ
यह अध्ययन पत्रिका 'फूड एंड केमिकल टॉक्सिकोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
