Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये गुग्गुल के लाभ, प्रयोग और साइड इफेक्ट के बारे में
आयुर्वेद के पास ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी तमाम बीमारियों को ठीक करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं। इसी में से एक खास किसम का पदार्थ है जिसे गुग्गुल या 'गुग्गल' कहते हैं। गुग्गुल एक वृक्ष है जिसमें से निकलने वाले गोंद को भी हम गुग्गुल ही कहते हैं और यह कई रोगों को दूर करने में लाभकारी होता है।
READ: अर्जुन के पेड़ की छाल के गुणकारी फायदे
गुग्गुल दिखने में काले और लाल रंग का होता है जिसका स्वाद कणुआ होता है। इसकी प्रवृत्ति गर्म होती है। इसके प्रयोग से आप पेट की गैस, सूजन, दर्द, पथरी, बवासीर पुरानी खांसी, यौन शक्ति में बढौत्तरी, दमा, जोडों का दर्द, फेफड़े की सूजन आदि रोगों को दूर कर सकते हैं।
READ: त्रिफला : सभी दुखों का इलाज
जो गुग्गुल चिकना हो, स्वर्ण के समान रंग वाला हो, पकी जामुन के समान स्वरूप वाला हो और पीला हो वही गुग्गुल अधिक लाभकारी होता है। अब आइये जानते हैं आयुर्वेद के हिसाब से हम गुग्गुल के प्रयोग से कौन-कौन सी बीमारियों से राहत पा सकते हैं और इसके अधिक प्रयोग करने के साइड इफेक्ट क्या हैं।

मोटापा दूर करे
इसके प्रयोग से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मोटापा दूर होता है। इसके साथ ही अगर गैस बनने की बीमारी है तो वह भी ठीक हो जाती है।

थायराइड से छुटकारा
यह थायराइड ग्रंथि के कार्य में सुधार करता है, शरीर में वसा को जलाने की गतिविधियों को बढ़ाता है और गर्मी की उत्पत्ति करता है।

कोलेस्ट्रॉल में सुधार
यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। यह तीन महीने में 30% तक कोलेस्ट्रॉल घटा सकता है।

दिल के लिये फायदेमंद
यह खून में प्लेटलेट्स को चिपकने से रोकता है तथा दिल की बीमारी और स्ट्रोक से बचाता

जोड़ों के दर्द में लाभकारी
जब जोड़ों में विषाक्त अवशेषों का जमाव हो जाता है और उसकी वजह से जोड़ों में दर्द होने लगता है, तब गुग्गुल का सेवन करने से लाभ मिलता है। यह जोड़ों से उन अवशेषों को निकाल देता है और साथ ही जोड़ों के मूवमेंट को ठीक भी करता है।

हानिकारक प्रभाव
इसका अधिक मात्रा में सेवन करना यकृत के लिये हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा शरीर में कमजोरी, नपुंसकता, बेहोशी, मुंह में सूजन तथा दस्त आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
