Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कमरदर्द, मधुमेह और मोटापा घटाने में असरदार कुर्मासन
कुर्मासन योग के काफी ज्यादा लाभ हैं। इस आसन को करने पर हमारे शरीर की मुद्रा बिल्कुल कछुए जैसी बन जाती है। योग करना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी होता है और अगर आपको मधुमेह, मोटापा या कमरदर्द की शिकायत है, तब तो आपका यह योगआसन करना बनता है।
READ: जिम या योग - जाने किसमें कितना है दम
यह योग मधुमेह से मुक्ती दिलाता है क्योंकि इससे आंत सक्रिय हो जाती हैं। आइये जानते हैं कि इसे नियमित रूप से कैसे किया जाता है और इसके क्या क्या लाभी प्राप्त हो सकते हैं।

कुर्मासन की विधि :
- सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं।
- फिर अपनी कोहनियों को नाभि के दोनों ओर लगाकर हथेलियों को मिलाकर ऊपर की ओर सीधा रखें।
- इसके बाद सांस बाहर निकालते हुए सामने झुकिए और ठोड़ी को जमीन पर टिका दें।
- इस दौरान दृष्टि सामने रखें और हथेलियों को ठोड़ी या गालों से स्पर्श करके रखें। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद सांस लेते हुए वापस आएं।
कुर्मासन का लाभ :
- यह आसान रीढ़ की हड्डी के लिये काफी लाभदायक है।
- यह पेट के सभी अंगों को टोन करता है।
- यह आसन उन लोगों के लिये लाभकारी है, जिन्हें मधुमेह, कब्ज या पेट पर चर्बी है।
- यह पीठ दर्द और गर्दन दर्द को ठीक करता है।
- यह सिदर्द में भी लाभकारी है।
सावधानी :
वे लोग जिन्हें सियाटिका या स्लिप डिस्क की बीमारी है, उन्हें यह आसन करने से बचना चाहिये। या फिर जिन्हें हार्निया और भयंकर गठिया है, उन्हें भी यह आसन नहीं करना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
