Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बहुत ज्यादा उबासी आए तो अपनाइये ये 6 तरीके
उबासी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है, हम दिन में कम से कम एक बार उबासी या जम्हाई जरूर लेते हैं। लोग मानते हैं की उबासी शरीर में थकान महसूस होने के कारण आती है थोड़ी देर सोकर इसे दूर किया जा सकता है।
एक्स्पर्ट्स कहते हैं कि इसके कई शारीरिक और मानसिक कारण हैं। शरीर में ऑक्सीज़न की कमी भी इसका एक कारण हो सकता है। इसके अन्य कारणों के बारे में जानकार इसे रोका जा सकता है।
READ MORE: अगर ज्यादा सोते हैं तो झेलिये ये बीमारियां
यदि आप वाकई में बार-बार उबासी आने की समस्या से परेशान हैं तो ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। इनमें से अधिकतर टिप्स सब पर कारगर हैं क्यों कि चाहे अलग-अलग लोगों में इसका कारण अलग-अलग हो या फिर कैसी भी स्थिति हो।
उबासी से छुटकारा पाने के इन तरीकों को हजारों लोगों पर इस्तेमाल किया जा चुका है और उन्हें इनसे फायदा मिला है। यदि आप उबासी से परेशान हैं तो इन तरीकों को अपनाएं, आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा।
READ MORE: सांस की गंध से पता लगाइये बीमारी के लक्षण

बोरियत को करें दूर
अधिकतर बार जब आप बोर होते हैं तो उबासी ज्यादा आती है। ऐसे समय आप जम्हाई इसलिए लेते हैं क्यों कि आप उस काम या वातावरण से तालमेल नहीं बैठा पाते हैं। ऐसी स्थिति में थोड़ी देर विराम लें, अपनी सीट छोड़ें, और अपने आपको ऐसे काम में लगाएँ जिसमें आपकी रुचि हो।

ख्ूाब पानी पियें
चूंकि थकान के कारण उबासी आती है इसलिए पानी पीना भी इससे छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट करेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे। यह जम्हाई दूर करने का एक आसान तरीका है।

खुलकर सांस लें
जैसा कि बताया गया है कि उबासी का कारण ऑक्सीज़न की कमी है। ऐसी स्थिति में आपको शरीर में सही मात्रा में ऑक्सीज़न पहुंचाना आवश्यक है। जितना हो सके आप भारी सांस लें। सांस को कुछ देर रोक कर रखें और फिर छोड़ें। इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीज़न मिलेगी और आपको अच्छा महसूस होगा। एक्स्पर्ट्स के अनुसार यह एक प्रभावी तरीका है।

तनाव से दूर रहें
ज्यादा काम और पर्याप्त नींद की कमी भी उबासी का कारण है। कम सोना और तनाव ये दोनों चीजें शारीरिक और मानसिक रूप से आपको परेशान करती हैं। आपको अपने काम का प्रेशर कम करके बिना किसी दवाई के सही तरह से सोने की कोशिश करनी चाहिए। ध्यान रखें कि आप आदमी हो कोई मशीन नहीं।

दूसरों को उबासी लेते नहीं देखें
अधिकतर लोगों में उबासी का यह एक मानसिक कारण है। अधिकतर लोग जब किसी को उबासी लेते देखते हैं तो वे भी उबासी लेना शुरू कर देते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। ऐसे में आप तुरंत अपनी निगाहें हटा लें ताकि आपकी उबासी लेने की इच्छा ना हो। हालांकि यह आसान नहीं है लेकिन ऐसा करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

दिल की बीमारियों का इलाज कराएं
बहुत से डॉक्टर्स का मानना है कि दिल और फेफड़ों की बीमारियों के कारण भी उबासी ज्यादा आती है। उनके अनुसार यदि आपको अस्थमा है या फिर दिल या फेफड़ों से संबन्धित समस्या है तो उसका सही इलाज कराएं। अन्यथा बाद में आपको ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
