Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं
फर्श पर सोना है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, जानें कैसे...
फर्श पर सोने का अपना ही मजा है। हो सकता है शुरुआत में आपको गद्दे की कमी महसूस को लेकिन जल्दी ही आपको इसकी आदत पड़ जाएगी।
हाथों से खाना खाना क्यूं होता है फायदेमंद
लेकिन क्या फर्श पर सोना स्वास्थ्य के लिए सही है? मांसपेशियों से तनाव दूर करने के लिए सही मुद्रा में सोना बेहद जरूरी है। फर्श पर सोने की आदत होने में लगभग 3 से 6 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद आप आँगन में सोने में आनंद का अनुभव करने लगते हैं। लेकिन फिर वही सवाल, क्या ये शरीर के लिए ठीक है?
सबसे पहले अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या ये आपके लिए सही है। यदि आपको मांसपेशियों में दर्द, चोट या अन्य कोई स्वास्थ्य से संबन्धित समस्या है तो आपको फर्श पर सोने की सलाह नहीं जा सकती। इस बारे में डॉक्टर ही बता सकता है।
दमा, खांसी, दिल के रोग के लिये कारगर है पीपल
यदि आपका स्वास्थ्य आपको फर्श पर सोने से नहीं रोकता तो हम आपको बता रहे हैं फर्श पर सोने के कुछ फायदे...

कमर दर्द से छुटकारा
कुछ हैल्थ एक्स्पर्ट्स मानते हैं कि फर्श पर सोने से रीढ़ की हड्डी सीधी और सही दिशा में होती है। जिससे कमर दर्द कम होता है।

अनिद्रा
यदि आपको नींद नहीं आती है तो फर्श पर सोने से आपको अच्छी नींद आ सकती है।

आपके कंधे
यदि आपके कंधे सही दिशा में नहीं होते हैं तो इससे गर्दन और कमर में दर्द होता है। फर्श पर सोने से आपके कंधे सही संतुलन बनाते हुये सही दिशा में रहते हैं।

रक्त का सही संचार
फर्श पर सोने से ना केवल रक्त का संचार सही होता है बल्कि इससे शरीर और दिमाग का तालमेल भी सही रहता है। इससे आपका इलाज सही होता है। ध्यान रखें कि सोना शरीर का इलाज करने की ही एक क्रिया है।

आरामदायक
जब आप गद्दे पर सोते हैं तो आपके शरीर को सामंजस्य बिठाना पड़ता है लेकिन जब आपका शरीर फर्श पर होता है तो आपको पूरा आराम मिलता है। इसलिए फर्श पर सोने से आपकी सारी टेंशन दूर हो सकती है।

आपके कूल्हे (हिप्स)
जब आप फर्श पर सोते हैं तो आपके कूल्हे भी सही तालमेल में रहते हैं। हम सब जानते हैं कि यदि सोते समय कूल्हे सही दिशा में नहीं होते हैं तो इससे मांसपेशियों में दर्द और असहज महसूस होता है।

बैचनी का इलाज
यदि बैड पर सोने से आपको बैचनी रहती है और आप कहते हैं कि ‘करवटें बदलते रहे सारी रात हम", तो फर्श पर सोएँ, आपको बैचनी में करवटें नहीं बदलनी पड़ेंगी।

सही मुद्रा में सोने की समस्या
हममें से बहुत से लोगों को गलत मुद्रा में सोने की आदत है। और यदि आप कई दिनों तक ऐसे ही गलत मुद्रा में सोते रहते हैं तो कई तरह की स्वास्थ्य की समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। आपकी फर्श आपके गद्दे या सोफ़े जितनी मुलायम नहीं है इसलिए फर्श पर आपका शरीर सही मुद्रा में होता है।

अन्य लाभ
इससे आपको जल्दी नींद आएगी, आप जमीन से जुड़ाव महसूस करेंगे, और जब आप सुबह उठेंगे तो एकदम तरोताजा और स्वस्थ महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
