Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
छींक से निजात दिलाने वाले 15 घरेलू उपचार
आप सुबह सुबह उठते हैं और छींकना शुरू कर देते हैं और यह प्रक्रिया कुछ समय तक लगातार चलती रहती है। यह आपमें चिढ़ पैदा करता है और आप चाहते हैं कि इससे आपको जल्द ही मुक्ति मिले। इसलिए अगर आप इसका उपाय ढूंढ रहे हैं तो इन घरेलु उपचारों की मदद लें।
छींकने की परेशानी के लिए कई दवाइयां मौजूद होंगी, पर सारे उपचारों के बीच, घरेलु उपचार सबसे सही होते हैं। यहाँ पर 15 घरेलु उपचारों के बारे में बताया गया है जिससे आपको छींक से तुरंत राहत मिलेगी।

1. अदरक: छींक की परेशानी के लिए सबसे सही घरेलु उपचार है अदरक। इसे आप चाय में डालकर या पावडर बना कर गुड़ के साथ ले सकते हैं।

2. लहसन: दूसरा राहत देने वाला उपचार आप लहसन से कर सकते हैं। यह एंटी बैक्टीरियल होता है। कुछ लहसन को कूच कर पानी में डाल कर उबाल लें। अब पानी में से लहसुन छान लें और पानी ले लें। आप लहसुन को कूच कर उसकी सुगंध भी ले सकते हैं।

3. दालचीनी: दालचीनी में एंटी वायरल गुण होते हैं। एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद में डालकर पीएं। यह छींक और ज़ुकाम का काफी असरदार निवारण है।

4. शहद और नीम्बू: अगर आप छींक से तुरंत राहत चाहते हैं तो शहद और नीम्बू को मिलाकर लें। शहद एंटी बैक्टीरियल होता है और नीम्बू में विटामिन सी होता है। इन दोनों को गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। इससे आपकी छींक कम हो जायेगी।

5. चामोमील चाय: अगर आप लगातार छींक रहे हैं तो चामोमील चाय दिन में दो बार पीएं। इससे छींक में तुरंत असर दिखेगा।

6. यूकेलीप्टस का तेल: यह तेल छींक में रामबाण इलाज कहलाता है। खौलते पानी में इस तेल की कुछ बूंदें डाल दें। इसके भाप को अंदर लें। इससे छींक और बंद नाक में काफी आराम मिलेगा।

7. काली मिर्च: अगर आप लगातार छींक से कॉफिन परेशान हैं तो आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर लें और इसे गुनगुने पानी के साथ लें। इससे ज़ुकाम और छींक में आराम मिलेगा।

8. सौंफ की चाय: सौंफ में एंटी वायरल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। खौलते पानी में एक चम्मच सौंफ पाउडर डाल कर इस चाय को बनाते हैं। इससे छींक में आराम मिलता है।

9. गर्म पानी का भाप लें: गर्म पानी का भाप लेने से बलगम पिघलता है और नाक साफ होती है। यह छींक से काफी राहत दिलाता है।

10. हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन होता है जो असरदार सर्दी खांसी की दवा होती है। इससे एलर्जी और छींक से छुटकारा मिल जाता है। इसे आप सब्ज़ी बनातेवक़्त करी में भी डाल सकते हैं या पाउडर की तरह भी ले सकते हैं।

11. ओकरा: ओकरा से छींक और बहती नाक में तुरंत आराम मिलता है। ओकरा में चिपचिपा पदार्थ म्यूसिलेज होता है जो छींक में तुरंत आराम दिलाता है। बीज निकालकर ओकरा के बाहरी हिस्से को उबाल लें। इसे ठंडा कर पानी के साथ लें।

12. हींग: अगर आप लगातार छींक और बहते नाक से परेशान हैं तो थोड़ा हींग लेकर इसके गंध को अंदर लें। इससे छींक में आराम मिलेगा।

13. पान का पत्ता: यह छींक का सबसे सही घरेलु उपचार है। आपको एक चम्मच पान के पत्ते का जूस पीना है। इससे लगातार होती छींक रुक जायेगी।

14. पुदीने का तेल: छींक का एक और असरदार और घरेलु उपाय है पुदीने का तेल। खौलते पानी में पुदीने तेल की कुछ बूंदें डाल दें। इसके भाप को अंदर लें। इससे छींक में राहत मिलती है।

15. अजवाइन: पानी उबाल कर उसमें एक चम्मच आजवाइन डालें। अब इसे छान कर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें और इसे पीएं। इससे छींक और बहती नाक पर असर दिखेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
