Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Tips: घर पहुंचते ही ऐसे उतारिये दिनभर का स्ट्रेस
दिनभर ऑफिस की थकान के बाद जब आप घर लौंटती हैं तो आपको सिर्फ अपना किचन दिखता है। आप स्ट्रेस से बेहाल जो जाती हैं और घर में बिखरी चीज़ों को समेटने के बाद डिनर की तैयारी में जुट जाती हैं। यह सभी चीज़ें दिमाग को निचोड़ लेती हैं और आपके स्ट्रेस को चार गुना बढ़ा देती हैं।
स्ट्रेस को खुद से दूर रखने के लिये थोड़े सिंपल टिप्स हैं, जिसे घर में घुसते ही करने चाहिये। घर में घुसते ही बच्चे, घर का काम, रात का खाना आदि जैसी बातें, तो हमेशा हाजिर हो जाएंगी लेकिन आपकी सेहत अगर एक बार चली जाएगी तो दुबारा उस पाना मुश्किल होगा।
छोटी-छोटी चीजों को बदलना सीखिये और फिर देखिये कि आपका स्ट्रेस आपसे कितनी दूर भाग जाता है। आइये जानते हैं वो आसान सी टिप्स -

नंगे पैर वॉक करें
घर जाते ही अपने जूतों को निकालें और कुछ घंटों के लिये नंगे पैर रहें। इससे रक्त परिसंचरण होगा, नसों को शक्ति मिलेगी, तंत्रिका तंत्र मजबूत होगा और तनाव कम होगा। अगर आपके घर के आस पास घास या मिट्टी वाली जगह हो, तो उस पर भी चलें।

ऑफिस के काम को भूल जाएं
घर पहुंचते ही अपने मोबाइल और लैपटॉप को किनारे रख दें क्योंकि अब आपकी जिम्मेदारियां खतम हो चुकी हैं। घर और ऑफिस को अलग अलग करना सीखिये। जब आप घर पर हों, तो अपना सारा समय अपनी लाइफ और अपने परिवार वालों के साथ गुजारें।

छोटी सी सैर पर निकल जाएं
आपके लिये आधा घंटा काफी होगा। अगर घर के आस पास कोई पार्क हो या फिर घर के पास अपनी कॉलोनी में ही कुछ मिनटों के लिये पैदल चक्कर लगाएं। इससे स्ट्रेस दूर होगा और शरीर में अच्छे हार्मोन का प्रोडक्शन होगा।

थोड़ी देर के लिये सोएं
आपको घंटे भर के लिये सोने की आवश्यकता नहीं है। आप को बस 15-20 मिनट तक के लिये छपकी मारनी होगी, जिससे आपके शरीर में दुबारा एनर्जी आ जाएगी। सोफे पर लेटिये, पैरों को ऊपर कीजिये और आंखों को बंद कर के कुछ मिनटों के लिये गहरी सांस भरिये।

गरम पानी से नहाइये
अगर आप गरम पान से शॉवर लेंगी तो आपकी बॉडी को रिलीफ मिलेगा और दिमाग को शांति मिलेगी। इससे आपके शरीर का दर्द भी दूर होगा और आप फ्रेश हो जाएंगी।

दो काम एक साथ ना करें
घर पहुंचते ही किचन में खाना बनाने से लेकर बच्चों को संभालने और कल क्या क्या काम करना है इस बात को एक साथ ना करें। इन सभी कामों को बैलेंस करें और मन की शांति बरकरार रखें। इससे आपको ही स्ट्रेस होगा और किसी को नहीं।

10 मिनट अपने बारे में भी सोंचे
रिलैक्स हो कर 10 मिनट केवल अपने बारे में ही सोंचे। वर्तमान के बारे में सोंचे, आपको अपने भविष्य में क्या चाहिये, उसके बारे में सोंचे। आपके जीवन में क्या क्या चीज़ें अच्छी हुई हैं या फिर आपको किस चीज से खुशी मिलती है, उसके बारे में सोंचे। आपकी सेहत सबसे जरुरी है इसलिये हमेशा उसको सबसे आगे रखें।



Click it and Unblock the Notifications
