Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
जानें, चिकनगुनिया के लक्षणों को और बचाएं अपनी जान
चिकनगुनिया की बीमारी अब एक महामारी के रूप में फैलती हुई नज़र आ रही है। पूरे देश में भारी बारिश के कारण पानी जमा हो रहा है जिसकी वजह से मच्छरों की तादाद भी बढ़ती नजर आ रही है।
दिल्ली में चिकनगुनिया की बीमारी डेंगू से ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही है। पिछले सप्ताह सरकार ने चिकनगुनिया के 400 केसों की रिपोर्ट निकाली। यह मानव में एडिस मच्छर के काटने से प्रवेश करता है।
यह विषाणु ठीक उसी लक्षण वाली बीमारी पैदा करता है जिस प्रकार की स्थिति डेंगू रोग मे होती है। इस रोग को शरीर मे आने के बाद २ से ४ दिन का समय फैलने मे लगता है। आइये जानते हैं कि चिकनगुनिया के लक्षण क्या होते हैं।

बुखार
रोगी को बुखार हो जाता है जो कि 39 डिग्री से ले कर 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस दौरान रोगी को बहुत तेज सर्दी, उल्टी, चक्कर और सिरदर्द होने लगता है। यह अटैक अचानक ही होता है और कभी कभी तो इसके साथ शरीर पर चकत्ते भी दिखाई देते हैं।

जोड़ों में दर्द
चिकनगुनिया में जोड़ों में काफी तेज दर्द होता है जो कि काफी लंबे समय तक खिंच सकता है।

आंखों में दर्द
आंखों में दर्द होता है और रौशनी में देखने पर परेशानी महसूस होती है।

स्किन पर रैशेज़
धड और हाथों एवं पैरों पे लाल रंग के चकत्ते बन जाते हैं। रोगियों के चेहरे, हथेलियों तथा तलवों पर भी चकत्ते नजर आ सकते हैं।

सिरदर्द और मासपेशियों में दर्द
सिरदर्द और मासपेशियों में भयंकर दर्द हेाता है। दर्द दोनों हाथों और दोनों पैरों में होता है।

थकान
इस दौरान थकावट और मतली जैसी फीलिंग भी आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
