Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
थायराइड की बीमारी दे सकती है घर में मौजूद ये कैमिकल वाली चीज़ें
थायराइड की बीमारी घर में मौजूद कैमिकल युक्त चीजों से भी हो सकती है। उदाहरण के तौर पर नॉन स्टिक पैन को ही ले लीजिये या फिर शैंपू में मौजूद कैमिकल भी इसका कारण बन सकते हैं।
कई दफे हमें इस बात का एहसास नहीं हो पाता कि हमारे घर में ऐसे घातक कैमिकल छुपे हुए हैं, जो हमें अनजाने में ही बीमार बना रहे हैं। क्या आप को पता है कि घर की आम सी चीज़ें आपको थायराइड जैसी बीमारी का शिकार बना रही है?
यह भी पढ़ें- हाइपोथायरायडिज्म के इलाज के 15 नेचुरल तरीके
हम सभी जानते हैं कि थायराइड की समस्या शरीर में हार्मोन की गड़बड़ी की वजह से होती है। क्या आपने कभी सोंचा है कि हार्मोन इंबैलेंस तब भी हो सकता है जब आप कैमिकल की कोटिंग वाले बर्तनों में खाना खाएं या पकाएं?
तो अगर आप नहीं चाहते कि आपकी थायराइड ग्रंथि काम करना बंद कर दे तो अपने घरों में इन कैमिकल युक्त चीजों को आज ही सफाया कर दें।

डेंटल फ्लॉस
क्या आप जानते हैं कि जो दांत साफ करने के लिये आप डेंटल फ्लॉस का प्रयोग करते हैं, वह कई घातक कैमिकल से कोट किया हुआ होता है। यह दांतों को आसानी से साफ करने के लिये चढाया जाता है। ये कैमिकल्स आपको थायराइड की बीमारी भी दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- थायरायड हाई होने के क्या हैं संकेत?

नॉन स्टिक कुकवेयर
आज कल तो हर एक के घर पर नॉन स्टिक कुकवेयर का प्रयोग होता ही है। पर कुछ में कैमिकल की कोटिंग लगी हुई होती है जिससे खाना पकाने में आसानी होती है। इसमें रोजाना खाना पकाने की वजह से हार्मोनल इबैलेंस हो सकता है।

रेनकोट
कई तरह की कंपनियां रेनकोट बनाते वक्त उसमें ढेर सारे कैमिकल्स का प्रयोग करती हैं , जिससे बारिश के समय यह कैमिकल पानी दृारा आपके मुंह या शरीर पर लगता है, जिससे थायराइड की समस्या पैदा हो सकती है।

पिज्जा बॉक्स
कई पिज्जा कंपनियां पिज्जा के ऐसे बॉक्स तैयार करती हैं, जिसमें अंदर की ओर ढेर सारे कैमिकल की कोटिंग लगी हुई होती है। इससे पिज्जा लीक नहीं होता और यही आपका हार्मोन इंबैलेंस करता है।

पॉपकॉन बैग
अक्सर लोग माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न बनाना पसंद करते हैं, लेकिन ये बैग्स घातक कैमिकल से कोट किये हुए होते हैं।

कार्पेट
अगर आपके कार्पेट में धूल-मिट्टी और विषैले तत्व चिपके रहते हैं, उसे तुरंत साफ कर लें। अगर ये रेगुलर ना साफ किये गए तो आपको थायराइड की बीमारी हो सकती है।

शैंपू
जी हां, शैंपू में भी काफी सारे कैमिकल्स होते हैं, जिसमें से एक खास शब्द है 'perfluoro' जो कि थायराइड की बीमारी को न्यौता दे सकता है इसलिये शैंपू लेते वक्त डिब्बे पर लिखी सामग्री जरुर पढ़ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
